ब्रेकिंग न्यूज़

निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार बिहार में पैक्स चुनाव में बड़ा बदलाव: अब आम लोग भी बन सकेंगे सदस्य… जानिए कैसे बदल गई पूरी प्रक्रिया Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन?

Home / news / दिल्ली में 'लीकर फ्री इंडिया' को संबोधित करेंगे नीतीश, शराबमुक्त भारत बनाने करेंगे...

दिल्ली में 'लीकर फ्री इंडिया' को संबोधित करेंगे नीतीश, शराबमुक्त भारत बनाने करेंगे आह्वान

16-Feb-2020 08:00 AM

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज दिल्ली में 'लीकर फ्री इंडिया' कार्यक्रम को संबोधत करेंगे. बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बाद इसे राष्ट्रीय स्तर पर लागू करने के लिए अभियान चलाने की पेशकश करेंगे. ‘लिकर फ्री इंडिया’ पर आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में सीएम नीतीश शराबमुक्त भारत बनाने का आह्वान करेंगे. 


‘मिलिटा ओड़िशा निशा निवारण अभिजन’ की ओर से इस ‘लिकर फ्री इंडिया’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. इस साल बिहार में विधानसभा चुनाव होना है और शराबबंदी अभियान के जरिये नीतीश कुमार बड़ा संदेश देना चाहते हैं. शराबबंदी अभियान के जरिये मुख्यमंत्री महिला वर्ग को साधने की कोशिश करेंगे. बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बाद घरेलू हिंसा की घटनाओं में कमी आई है.


बिहार के इस प्रयोग को वह पूरे देश में लागू करने की मांग करते रहे हैं. ऐसे में ‘लिकर फ्री इंडिया’ उनके इस मकसद को आगे बढ़ाने में कारगर साबित हो सकता है. बिहार के इस प्रयोग को दूसरे राज्यों में भी अपनाने की मांग होती रही है. लेकिन शराब से मिलने वाले राजस्व के कारण राज्य सरकारें ऐसा कदम उठाने से परहेज करती हैं. इस कार्यक्रम में राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश के अलावा गांधीवादी राधा भट्ट सहित आंध्र प्रदेश, मिजोरम सहित कई राज्यों के समाजसेवी शामिल होंगे.