विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक
18-May-2023 06:45 PM
By First Bihar
PATNA: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के कई दिनों बाद आखिरकार कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के नाम का एलान कर दिया है। सिद्धारमैया कर्नाटक के अगले सीएम होंगे जबकि डीके शिवकुमार कर्नाटक सरकार में डिप्टी सीएम होंगे। 20 मई को नई सरकार का शपथ ग्रहण होगा।बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को शपथ ग्रहण में आने का न्योता मिला है। शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए सीएम नीतीश और तेजस्वी 20 मई को बेंगलुरू जाएंगे।
दरअसल, कई दिनों के मंथन के बाद कांग्रेस ने आखिरकार एलान कर दिया कि कर्नाटक का अगला सीएम कौन होगा। सिद्धारमैया कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री होंगे जबकि डीके शिवकुमार को डिप्टी सीएम की जिम्मेवारी दी गई है। 20 मई को 12:30 बजे शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। 20 मई को सिद्धारमैया कर्नाटक के सीएम पद की जबकि डीके शिवकुमार और अन्य मंत्री अपने पद की शपथ लेंगे।
इस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए कांग्रेस की तरफ से न्योता भेजा गया है। जिसे स्वीकार करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कर्नाटक के बेंगलुरू में आयोजित सिद्धारमैया सरकार के शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए जाएंगे। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव एक साथ बेंगलुरू के लिए रवाना होंगे।