ब्रेकिंग न्यूज़

रातभर तड़पती रही मरीज, सुबह फूटा मंत्री का गुस्सा, बोले.. हॉस्पिटल है ईद की छुट्टी मनाने का थोड़े है बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन Bihar News: शादी का झांसा देकर विधवा से ढाई लाख की ठगी, साइबर थाना में केस दर्ज Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar Crime : पटना में रहस्यमय मौत! चलते-चलते गिरा शख्स, CCTV में कैद आखिरी पल, पटना जंक्शन के पास मची अफरातफरी KVS Admission 2026: एक फॉर्म से कितने स्कूलों में कर सकते अप्लाई? जानिए पूरी प्रक्रिया और जरूरी सावधानियां बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत

Home / news / नीतीश आज जाएंगे दिल्ली : दौरे के सियासी मकसद पर सस्पेंस बरकार, BJP...

नीतीश आज जाएंगे दिल्ली : दौरे के सियासी मकसद पर सस्पेंस बरकार, BJP नेताओं से मिले तो बनेगी बात

22-Jun-2021 06:59 AM

PATNA : केंद्रीय मंत्रिमंडल में विस्तार की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज दिल्ली जा रहे हैं हालांकि मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं की गई है लेकिन अगर दिल्ली जाते हैं तो इस दौरे पर जाएंगे केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने दिल्ली में बीजेपी नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं खुद के लोकसभा सांसद ललन सिंह ने मुख्यमंत्री के इस दौरे को निजी बताया है। 


सांसद ललन सिंह ने सोमवार को ही यह कहा था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की यात्रा निजी है और वह अपने स्वास्थ्य कारणों के कारण दिल्ली जा रहे हैं। मुख्यमंत्री अपनी आंखों का ट्रीटमेंट कराने के लिए दिल्ली जा रहे हैं ऐसी खबर सामने आई है। केंद्रीय मंत्रिमंडल से मुख्यमंत्री के इस दौरे का कोई लेना-देना नहीं है। ललन सिंह के इस बयान के बाद नीतीश के दिल्ली दौरे पर सस्पेंस और बढ़ गया है। केंद्रीय मंत्रिमंडल में जेडीयू के शामिल होने को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने सोमवार को फिर यह बात कही थी कि जब भी मंत्रिमंडल का विस्तार होगा यदि उसमें शामिल होगी। 



दिल्ली दौरे पर जा रहे हैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मुलाकात क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से होगी? क्या उनकी मुलाकात बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से हो पाएगी, यह एक बड़ा सवाल है। अगर सब कुछ अंदरखाने में तय है तो नीतीश दिल्ली पहुंचने पर इन नेताओं से मिल सकते हैं। लेकिन अगर वाकई मुलाकात नहीं होती है तो केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सस्पेंस फिलहाल जारी रहेगा।