ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / सीएम ने किया कई योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन, पटना में बनेगा नया...

सीएम ने किया कई योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन, पटना में बनेगा नया समाहरणालय भवन

16-Sep-2020 05:16 PM

PATNA: बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने आज कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया है। सीएम ने 536.63 करोड़ की लागत से बनने वाले 23 भवनों का शिलान्यास किया इसके साथ हीं 6 भवनों का उद्घाटन भी किया। सीतामढ़ी को सीएम ने सौगात देते हुए सीतामढ़ी इस्टीच्यूट आॅफ टेक्नाॅलाजी का उद्घाटन किया। सीएम ने पटना में बनने वाले नये समाहरणालय भवन का भी शिलान्यास किया। इसके साथ हीं उन्होंन एमआईटी मुजफ्फरपुर में 200 क्षमता वाले बालक एवं 200 क्षमता वाले बालिका छात्रावास भवन, औधोगिक प्रशिक्षण संस्थान मनिहारी कटिहार, बिहार राज्य वक्फ विकास योजनांतर्गत अंजुमन इस्लामिया वक्फ स्टेट किशनगंज में जी प्लस-3 वक्फ बहुउद्देशीय भवन का शिलान्यास किया।

 सीएम ने कहा कि मुझे खुशी है कि आज इतने दिनों के बाद पटना समाहरणालय का काम शुरू होगा। इस काम में हम 2010 से लगे हुए थे। समाहरणालय भवन की स्थिति खराब थी। पटना समहारणालय भवन ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा बनाया गया था।