ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर

Home / news / परिणीति से शादी से पहले CM की सुरक्षा और कार में घूम...

परिणीति से शादी से पहले CM की सुरक्षा और कार में घूम रहे राघव चड्ढा, अकाली दल की MP ने लगाया गंभीर आरोप; पूछे ये सवाल

24-Sep-2023 01:44 PM

By First Bihar

DESK : आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की आज उदयपुर में शादी होने वाली है। इससे ठीक पहले लोकसभा में शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने शादी में होने वाले खर्चे पर सवाल उठाया है। उन्होंने आम आदमी पार्टी के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार पर निशाना साधा। सांसद हरसिमरत कौर बादल के इस आरोप का भाजपा के तरफ से समर्थन भी किया गया है। उन्होंने शादी में लग्जरी कारों और पंजाब पुलिस के इस्तेमाल पर भी आपत्ति जताई है।


राघव चड्ढा को भारी सुरक्षा तैनाती के बीच उदयपुर हवाई अड्डे पर काले स्वेटर पहने हुए और एक टोयोटा एसयूवी में प्रवेश करते हुए देखा गया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए अकाली दल के सांसद ने दावा किया कि राघव चड्ढा को कवर करने वाले सुरक्षाकर्मी पंजाब के मुख्यमंत्री की सुरक्षा में शामिल हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि चड्ढा द्वारा बुलेट-प्रूफ लैंडक्रूज का इस्तेमाल किया जा रहा है, जो कि पंजाब सरकार की है।


वहीं, परिणीति-राघव की संगीत सेरेमनी में धूम मचाने पहुंचे सिंगर नवराज हंस ने अपने सोशल मीडिया पर पेज पर इन तस्वीरों को शेयर किया है।  इन तस्वीरों में नवराज शाही कपल परिणीति-राघव के साथ संगीत सेरेमनी में पोज देते दिख रहे हैं। उदयपुर के लीला पैलेस में आप नेता राघव चड्ढा संग सात फेरे लेने जा रही हैं. चूड़ा, हल्दी और संगीत सेरेमनी के बाद एक्ट्रेस की आज शाम को विदाई होने वाली है। मनोरंजन और राजनीति से दिग्गज हस्तियां शादी में शरीक होने के लिए लीला पैलेस पहुंच चुके हैं, जहां उनका जोरदार स्वागत हुआ है।