ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार के इस जिले में बनेगा इंडोर बफल रेंज, सरकार ने भूमि का किया आवंटन Bihar News: बिहार के इस जिले में बनेगा इंडोर बफल रेंज, सरकार ने भूमि का किया आवंटन कल खत्म हो जाएगी NEET UG आवेदन की तारीख, जानिए MBBS की सीटें और 4 अहम बदलाव BIHAR: होली के दिन से लापता युवक का गड्ढे में मिला शव, परिजनों ने हत्या की जतायी आशंका बिहार में डेढ लाख लोगों के राशन कार्ड पर संकट, नहीं किया है यह काम तो हो सकता है बंद बिहार में डेढ लाख लोगों के राशन कार्ड पर संकट, नहीं किया है यह काम तो हो सकता है बंद Bihar News: भीषण अग्निकांड में आधा दर्जन से अधिक घर जलकर खाक, लाखों की संपत्ति को पहुंचा नुकसान बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण का रास्ता साफ, नागरिक उड्डयन मंत्रालय से मिला साइट क्लीयरेंस; विकास को मिलेगी नई उड़ान बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण का रास्ता साफ, नागरिक उड्डयन मंत्रालय से मिला साइट क्लीयरेंस; विकास को मिलेगी नई उड़ान एक्शन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार: अपने गृह क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा, निर्माणाधीन स्कूल भवन और ROB को देख दिये ये निर्देश

सीएम आवास पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया ध्वजारोहण, बिहारवासियों को दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

26-Jan-2021 10:28 AM

DESK : भारत आज अपने 72वें गणतंत्र दिवस का जश्न मना रहा है. पूरे देश में  गणतंत्र दिवस की धूम पूरे देश में देखने को मिल रही हैं. इस मौके पर दिल्ली के राजपथ पर परेड निकल रही है.

वहीं गणतंत्र दिवस के मौके पर राजधानी पटना में भी 72वें गणतंत्र दिवस के मौके पर खास कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. पटना के गांधी मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में राज्यपाल फागू चौहान ने तिरंगा फहराया. साथ ही उन्होंने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं.

 बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीएम आवास एक अणे मार्ग में तिरंगा झंडा फहराया. साथ ही बिहारवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं. इस से पहले नीतीश कुमार ने ट्वीट कर लिखा कि  गणतंत्र दिवस के अवसर पर आप सभी को बधाई एवं शुभकामनायें. आज हम सबको अपनी आजादी, एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखने का संकल्प लेना है. राज्य में आपसी भाईचारा, सद्भाव और शान्ति बनाये रखना है. शान्ति और सद्भाव में ही समृद्धि और प्रगति है.