Patna Airport : अब पटना एयरपोर्ट पर नहीं होगी भागदौड़! यात्रियों को जल्द मिलेगी यह सुविधाएं; जानिए क्या है प्लान Ram Navami : जय श्री राम के नारों से गूंजा पटना का महावीर मंदिर, रामनवमी के मौके पर 1 KM लंबी लाइन:नितिन नवीन ने किया दर्शन बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल
15-Aug-2024 09:00 AM
By First Bihar
PATNA : भारत को अंग्रेजी हुकुमत से आजाद हुए 77 साल हो गए। 1857 से 1947 तक 90 साल चला भारतीय स्वतंत्रता संग्राम एक ऐसा अध्याय है, जिसमें देशवासियों ने अपनी मातृभूमि के लिए अनेक बलिदान दिए। उसके बाद जाकर देश को अंग्रेजी हुकूमत से आजादी मिली। ऐसे में आज पूरे देश में काफी उल्लास के साथ यह पर्व मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज अपने आवास यानी 1 अणे मार्ग में झंडा फहराया और आजादी के इस महापर्व की बधाई दी।
वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज पटना के गांधी मैदान में झंडोत्तोलन करेंगे। 8:52 बजे सीएम गांधी मैदान पहुंच जाएंगे। सुबह 9:00 बजे झंडोत्तोलन का कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री पैरेड की सलामी भी लेंगे। उसके बाद वह बिहार के लोगों को संबोधित करेंगे। मुख्य समारोह को लेकर गांधी मैदान को विशेष रूप से सजाया गया है।
इसके साथ ही 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यवासियों और देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं हैं। सभी की नजरें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संबोधन पर टिकी हुई है. ऐसा इसलिए, क्योंकि नीतीश कुमार स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हर बार कोई ना कोई बड़ी घोषणा करते हैं. ऐसे में शिक्षकों से जुड़े दो बहुत ही महत्वपूर्ण मुद्दे हैं, जिस पर प्रदेश के लाखों शिक्षकों की नजरें टिकी हुई है।
मालूम हो कि, प्रदेश के नियोजित शिक्षक राज्य सरकार से लंबे समय से ट्रांसफर पॉलिसी की मांग कर रहे हैं. प्रदेश में नियोजित शिक्षकों की संख्या लगभग 3.5 लाख के करीब है। नियोजित शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर विभाग ने एक उच्च स्तरीय कमेटी भी बनाई थी. जिसमें महिला और दिव्यांग शिक्षकों के लिए ऐच्छिक पोस्टिंग, पति पत्नी शिक्षक दंपती है तो एक ब्लॉक में पोस्टिंग का प्रावधान की बातें चल रही है। पुरुष शिक्षकों के लिए म्यूचुअल ट्रांसफर की बात हो रही है। नियोजित शिक्षकों की भी यही मांग रही है. ऐसे में यदि मुख्यमंत्री इस संबंध में कोई घोषणा करते हैं तो महिला शिक्षिकाओं को घर के नजदीक पोस्टिंग मिलेगी।