ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप बेगूसराय में दिनदहाड़े वॉलीबॉल खिलाड़ी को मारी गोली, हालत गंभीर Bihar News: खंभे पर चढ़े थे बिजली ठीक करने… अचानक दौड़ा करंट, वार्ड सदस्य की दर्दनाक मौत नीतीश कुमार के इस्तीफे पर संतोष सुमन का बयान, बोले- बिहार को मिलेगा सर्वसमावेशी नया मुख्यमंत्री ‘JDU से सीएम नहीं बनाया तो NDA की दुर्गति तय’, नीतीश कुमार के इस्तीफे पर बोले पप्पू यादव ‘JDU से सीएम नहीं बनाया तो NDA की दुर्गति तय’, नीतीश कुमार के इस्तीफे पर बोले पप्पू यादव बिहार में नशे के नेटवर्क पर बड़ा वार… 12 हजार से ज्यादा कफ सिरप जब्त, 4 गिरफ्तार वैशाली में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रुपये घूस लेते दारोगा रंगे हाथ गिरफ्तार बेतिया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप, पति और ससुर गिरफ्तार

Home / news / तैयारियों की समीक्षा को लेकर कल बिहार आएगी चुनाव आयोग की टीम, सभी...

तैयारियों की समीक्षा को लेकर कल बिहार आएगी चुनाव आयोग की टीम, सभी जिलों के DM-SP के साथ होगी बैठक

13-Sep-2020 09:11 AM

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग की दो सदस्यीय टीम 14 सिंतबर को बिहार आने वाली है. ये टीम बिहार में चुनाव की तैयारियों को लेकर समीक्षा करेगी. दो दिनों के अंदर टीम 38 जिलों का तैयारी की समीक्षा करेगी. तैयारी के समीक्षा के बाद बताया जा रहा है कि कभी भी बिहार में चुनाव कराने का ऐलान आयोग कर सकता है. 

सभी जिलों के डीएम और एसपी से होगी बात

बताया जा रहा है कि आयोग की टीम में उप निर्वाचन आयुक्त सुदीप जैन और उप निर्वाचन आयुक्त चंद्र भूषण कुमार शामिल हैं. दोनों पटना आने के बाद मुजफ्फरपुर जाएंगे. मुजफ्फरपुर में ही 12 जिलों मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, वैशाली, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर समेत 12 जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारियों और एसपी के साथ बैठक कर तैयारी के बारे में जानकारी लेंगे. 14 सितंबर को ही टीम पटना लौटकर आएगी और दोपहर में पटना में पटना, नालंदा, भोजपुर, बक्सर, सारण, सीवान और गोपालगंज के जिला निर्वाचन पदाधिकारियों और एसपी के साथ बैठक होगी. इसके अलावे लॉ इंफोर्समेंट एजेंसियों के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेगी.

समीक्षा के बाद जल्द होगा एलान

 15 सितंबर को सुबह में भागलपुर जाएगी और 12 जिलों जिला निर्वाचन पदाधिकारियों और एसपी के साथ बैठक करेगी. जबकि उस दिन ही दोपहर में आयोग की टीम बोधगया में सात जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारियों और एसपी के साथ चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करेगी. बताया जा रहा है कि तैयारियों का जायजा लेने के बाद आयोग की टीम रिपोर्ट देगी. उसके बाद कभी भी चुनाव कराने को लेकर ऐलान किया जा सकता है. दो दिनों के अंदर आयोग की टीम 38 जिलों की समीक्षा करेगी.