ब्रेकिंग न्यूज़

महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें पटना में बिहार राजस्व सेवा अधिकारियों का महाजुटान, अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखने का ऐलान पटना में नारकोटिक्स टीम पर हमला, पत्थरबाजी के बीच पुलिस की फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तार दिनदहाड़े लूट से सनसनी, हथियार के बल पर ट्रांसपोर्टर से लाखों की लूट, CCTV में कैद वारदात नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग मोतिहारी में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, PHC का बड़ा बाबू 10 हजार घूस लेते गिरफ्तार

Home / news / चुनाव की घोषणा होते ही एक्शन में आये RCP सिंह, नीतीश से अलग...

चुनाव की घोषणा होते ही एक्शन में आये RCP सिंह, नीतीश से अलग JDU कार्यालय में दावेदारों से मुलाकात

27-Sep-2020 07:37 AM

By Abhishek Mishra

PATNA : मौजूदा विधानसभा चुनाव को लेकर जनता दल यूनाइटेड में टिकटों की दावेदारी का स्वरूप बदला हुआ है। मुख्यमंत्री और जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार खुद टिकट के दावेदारों से मुलाकात कर रहे हैं। नीतीश कुमार लगातार जेडीयू ऑफिस में घंटों बैठकर टिकट के दावेदारों से वन टू वन मीटिंग कर रहे हैं लेकिन इसी बीच जेडीयू के सांसद और राष्ट्रीय महासचिव आरसीपी सिंह की पटना वापसी हो गई है। 


चुनावी बिगुल बजने के बाद आरसीपी सिंह भी एक्शन में नजर आ रहे हैं जेडीयू कार्यालय में आरसीपी सिंह भी टिकट के दावेदारों से मुलाकात कर रहे हैं हालांकि आरसीपी सिंह और मुख्यमंत्री नितीश कुमार अलग-अलग बैठकर दावेदारों की बात सुन रहे हैं। आरसीपी सिंह ने पिछले 5 सालों में संगठन के लिए जी तोड़ मेहनत की है। संगठन के लिए काम करने वाले लोगों की पहचान आरसीपी सिंह बखूबी रखते हैं और यही वजह है कि वह चुनाव की घोषणा के बाद दावेदारों से मिल रहे हैं जो संगठन में काम करने के बूते पार्टी का टिकट चाहते हैं। पिछले 5 सालों में आरसीपी सिंह ने जिन लोगों को यह भरोसा दिया था कि संगठन में काम करने के बाद पार्टी उनको चुनाव लड़ने का मौका देगी उन सभी से आरसीपी सिंह मुलाकात कर रहे हैं उनके दावों को परख रहे हैं और फिर इन दावेदारों के प्रोफाइल को शॉर्टलिस्ट भी किया जा रहा है। 


संसद की बैठक के खत्म होने के बाद आरसीपी सिंह दिल्ली से पटना वापस लौट आए थे और उन्होंने जेडीयू ऑफिस में अपनी सक्रियता बढ़ा दी थी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जेडीयू कार्यालय में बने नए सभागार में दावेदारों से मिल रहे हैं जबकि आरसीपी सिंह अपने पुराने कमरे में बैठकर आने वालों से बातचीत कर रहे हैं। छोटे से कमरे में बैठे आरसीपी सिंह के सामने जो भी नेता और कार्यकर्ता आये सबने अपने अपने तौर पर दावेदारी पेश की। संगठन के लिए किए गए कामों का हवाला दिया और आरसीपी सिंह उनके कामकाज को लेकर बीच-बीच में उन्हें टोकते भी रहे। ऐसा पहली बार हो रहा है कि जेडीयू के अंदर दावेदारों से वन टू वन मीटिंग हो रही है। मुख्यमंत्री और जेडीयू अध्यक्ष खुद दावेदारों से मुलाकात कर रहे हैं और आरसीपी सिंह भी अलग से उम्मीदवारों को परख रहे हैं।