ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime : नशे की लत ने उजाड़ दिया पूरा परिवार—पहले मां को पीटा, फिर बेटे ने खुद दे दी जान! Best River Rafting in India: तेज़ धार, ऊंचे पहाड़ और यादगार एडवेंचर... रिवर राफ्टिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 लोकेशन्स Bihar Energy News : बिहार में इस सरकारी कंपनी का जल्द आएगा IPO, ऑफिसर ने किया कन्फर्म; NSE में होगी लिस्टिंग ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी Ganga Aarti : बिहार में बनारस जैसा नजारा! पटना के घाटों पर शुरू होगी भव्य गंगा महाआरती, जानिए कब और कहां क्या आपका चेहरा भी धूप में रहने से पड़ गया है काला? बिना पार्लर जाए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और लौटाएं त्वचा की खोई हुई निखार बड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर

Home / news / बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर आयोग का फैसला : 11 अगस्त तक राजनीतिक...

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर आयोग का फैसला : 11 अगस्त तक राजनीतिक दलों से मांगा सुझाव, चुनाव प्रचार और रैलियों पर मांगी राय

04-Aug-2020 05:20 PM

PATNA : कोरोना संक्रमण के बीच बिहार में विधानसभा चुनाव और समय पर होंगे या नहीं यह एक बड़ा सवाल बना हुआ है। आयोग बिहार में विधानसभा चुनाव कराने के लिए हर पल तैयारी में जुटा हुआ है। संक्रमण काल के बीच चुनाव कैसे सुरक्षित तरीके से कराए जाएं इसके लिए कई स्तरों पर कवायद की जा रही है लेकिन अब तक के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के बीच आम सहमति नहीं बन पाई है। अब चुनाव आयोग में एक बार फिर से तमाम राजनीतिक दलों से सुझाव मांगे हैं चुनाव आयोग ने 11 अगस्त तक सभी राजनीतिक दलों को चुनाव प्रचार और रैलियों को लेकर सुझाव देने को कहा है। 

news image

आयोग ने एक पत्र जारी करते हुए सभी राजनीतिक दलों को इस बात की सूचना दी है कि वह एक 11 अगस्त तक अपने सुझाव आयोग को भेज दें। इसके पहले आयोग ने 17 जुलाई को सभी राजनीतिक दलों से सुझाव मांगे थे। 31 जुलाई तक के सुझाव भेजने की अंतिम तारीख थी। कई राजनीतिक दलों ने अपने सुझाव आयोग के पास भेज भी दिए हैं लेकिन अब तक कुछ राजनीतिक दल के विचार आयोग के पास नहीं पहुंचे हैं लिहाजा एक बार फिर सुझाव भेजने की तारीख बढ़ाते हुए सब से राय मांगी गई है।


चुनाव आयोग ने 17 जुलाई को जो पत्र तमाम राजनीतिक दलों को भेजा था उसके बाद बीजेपी और जेडीयू ने आयोग के पास अपने सुझाव दिए हैं। इन दोनों राजनीतिक दल की तरफ से डिजिटल कैंपेन और वर्चुअल रैली को सही माध्यम बताया गया है जबकि लोक जनशक्ति पार्टी के साथ-साथ राष्ट्रीय जनता दल ने डिजिटल और वर्चुअल कैंपेन पर एतराज जताया है। इन दोनों दलों ने बिहार में विधानसभा चुनाव कराने लायक हालात भी नहीं बताए हैं आयोग को अभी कई अन्य दलों की तरफ से सुझाव मिलने का इंतजार है।