राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश Bihar News: करंट लगने से सफाईकर्मी की मौत, पूजा कार्यक्रम में साफ-सफाई के दौरान हुआ हादसा LPG किल्लत से बढ़ी महंगाई: चाय, समोसा और मिठाइयों के बढ़े दाम, रेस्टोरेंट के मेन्यू में 70% तक कटौती पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई
27-Oct-2020 09:57 PM
By AKASH KUMAR
AURANGABAD : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर औरंगाबाद जिले में तैनात अर्द्धसैनिक बल के दो जवानों को गोली लग गई. एक जवान मैगजीन को साफ कर रहे थे तभी गोली चल गई. गोली लगने से दोनों जवान बुरी तरह जख्मी हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है.
मामला औरंगाबाद जिले के गोह विधानसभा का है. जहां चुनावी ड्यूटी में तैनात अर्द्धसैनिक बल के दो जवानों को गोली लग गई. एक जवान की उंगली और एक जवान की पीठ में गोली लगने की बात सामने आ रही है. आनन फानन में दोनों जवानों को इलाज के लिए गोह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया मगर उनकी स्थिति को गम्भीर देखते हुए दोनों को बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज गया रेफर कर दिया गया.
प्राप्त जानकारी के अनुसार गोह विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से कराने आये 28 बटालियन एफ के अर्द्धसैनिक बलों को गोह थाना क्षेत्र के मध्य विद्यालय महदीपुर में ठहराया गया था. कम्पनी के एक जवान मुकेश कुमार ने अपने पिस्टल को साफ कर रहा था. इसी दौरान उसके द्वारा पिस्टल का ट्रेगर दब गया, जिससे पिस्टल से निकली गोली उसके बाए हाथ की अगली में छेदते हुए पास में खड़े जवान ऊंकेश कुमार के पीठ में जा लगी, जिससे वह गम्भीर रूप से जख्मी हो गया.
जवानों की सहयोग से उसे पीएचसी में ले जाया गया, जहां के चिकित्सकों ने दोनो को बेहतर इलाज को लेकर गया रेफर कर दिया है. एसपी सुधीर कुमार पोरिका ने घटना की पुष्टि करते हुए मामले की पूरी जानकारी दी.