ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / चुनाव से पहले दलितों पर गरम सियासत, आरजेडी को जवाब देने के लिए...

चुनाव से पहले दलितों पर गरम सियासत, आरजेडी को जवाब देने के लिए जेडीयू की गोलबंदी

28-Aug-2020 02:03 PM

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले दलितों पर सूबे की सियासत गरमा गयी है। सत्ताधारी जेडीयू ने अपने दलित मंत्रियों, नेताओं और विधायकों को मैदान में उतार दिया है। आज मंत्री अशोक चैधरी के आवास पर 6 सितम्बर को होने वाली सीएम नीतीश कुमार की वर्चुअल रैली को लेकर एससी-एसटी विधायकों की एक बैठक आयोजित की गयी। बैठक  को लेकर मंत्री अशोक चैधरी ने कहा कि हमारी पार्टी के दलित सांसदों-मंत्रियों, विधायकों, पूर्व सांसदों-विधायकों और पार्टी के पदाधिकारियों को इस बैठक में बुलाया गया है क्योंकि हमारी नैतिक जवाबदेही है कि नीतीश कुमार 15 वर्षों में  ने हमारे समाज को आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक रूप से सबल बनाने का काम किया है। 

लोकतंत्र में सबसे बड़ा पर्व चुनाव होता है। हमारे समाज को कोई दिगभम्रित न करें इसके लिए हम रणनीति बना रहे हैं कि सीएम नीतीश कुमार ने जो काम हमारे समाज के लिए किया है उसको जनता तक पहुंचाएं। वर्चुअल रैली को लेकर भी बैठक में चर्चा हो रही है। वहीं सरकार के एक और मंत्री महेश्वर हजारी ने कहा कि हमारे नेता नीतीश कुमार ने दलगत भावना से उठकर काम किया है। 


भीमराव अंबेडकर के सिद्धांत पर चलते हुए उन्होंने नीति और नैतिकता बचाकर रखी है। दलित समाज के व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाया था नीतीश ने। देश के किसी नेता ने ऐसा नहीं किया होगा। नीतीश ने पंचायती राज, नगर निकाय में आरक्षण दिया जिसकी वजह से दलित समाज के लोग महत्वपूर्ण पदों पर बैठे हुए हैं। इस बैठक में शामिल जेडीयू नेताओं ने दावा किया कि एक बार फिर बिहार में एनडीए सरकार बनेगी।