ब्रेकिंग न्यूज़

Economic Survey 2025-26: बिहार में अमीरी-गरीबी की खाई उजागर, पटना सबसे अमीर तो जानिए सबसे गरीब कौन; आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट ने बताया पूरा सच NEET Student Death Case: नीट छात्रा की मौत के बाद टूटी नींद ! CBI जांच के बीच बिहार के सभी गर्ल्स हॉस्टलों की जांच के आदेश, DM-SP को लिखा गया लेटर Bihar Budget 2026 : बिहार का आम बजट 2026 आज, वित्त मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव करेंगे पेश; इन लोगों को मिल सकता है बड़ा फायदा Bihar weather : बिहार के 19 जिलों में घना कोहरा, छपरा में दृश्यता 50 मीटर से कम, बारिश का अलर्ट बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: इंजीनियर की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी पटना: MLA फ्लैट में बिजली के कवर तार में आग लगने से मची अफरा-तफरी, विद्युत आपूर्ति ठप सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लग्जरी कार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार नशे में धुत युवक ने की फायरिंग, महिला घायल, आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा आरा–बक्सर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर बिहार कांग्रेस विधायक दल के नेता पर आज फैसला संभव, पटना में अहम बैठक

चुनाव प्रचार में जेडीयू के दो-दो नए गाने लांच, रैप से जंगलराज पर साधा निशाना

चुनाव प्रचार में जेडीयू के दो-दो नए गाने लांच, रैप से जंगलराज पर साधा निशाना

18-Oct-2020 04:55 PM

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हो गई हैं. अलग-अलग तरीके से जनता को लुभाने के प्रयास में नेता जुट गए हैं. और चूंकि इस बार कोरोना काल में चुनाव प्रचार प्रसार हो रहा है तो वीडियो प्रचार राजनीति दलों के लिए बड़ा हथियार बना है. इसी क्रम में चुनाव अभियान के तहत भाजपा और राजद के बाद जदयू ने भी एक दिन में दो-दो गाने लॉन्च कर दिए हैं.




पहले गाने के बोल हैं, 'आया चुनाव तो ध्यान से चुनिए, जो परखा हो हर बार, साथ सभी को ले के चला जो, जिस पर है विश्वास, परखा है जिसको चुनेंगे उसी को नीतीशे कुमार कहे सारा बिहार'. इस गाने में सीएम नीतीश को लोगों के बीच जाते हुए, उनसे संवाद करते हुए दिखाया गया है. वीडियो के शुरुआत में कई लोगों को हरे खेत में झंडा लेकर दौड़ता दिखाया गया है. गाने में नीतीश को बिहार के गौरव और लोगों की चिंता करने वाला बताया गया है. इस वीडियो के जरिए सीएम नीतीश और पीएम मोदी की दोस्ती को भी दिखाया गया है.


वहीं दूसरे गाने के बोल हैं, 'अरे देखें हैं सभी को, खरा उतरा एक ही वो। परखा है जिसको चुनेंगे उसी को'. वीडियो में अच्छी सड़कें,पक्के मकान साइकिल से स्कूल जाती लड़कियों को दिखाया गया है. वहीं इस वीडियो में रैप के जरिए 15 साल पहले और आज के बिहार को भी बताने की कोशिश की गई है.