ब्रेकिंग न्यूज़

“वो तुम्हें भी छोड़ देगा…” मंडप में पहुंचा सौतन का मैसेज, विदाई से पहले ही दुल्हन ने तोड़ दी शादी बिहार में पुरानी रंजिश से खूनी खेल! मां-बेटा पर चाकूबाजी, दोनों गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार चुनाव का ‘करोड़ों वाला’ सच, रिपोर्ट सामने आते ही चर्चा तेज; आंकड़े बता रहे दिलचस्प कहानी Bihar News : होली के बाद फिर बढ़ा पलायन, ट्रेन में टिकट नहीं मिलने पर इस तरह भी जा सकते हैं दिल्ली ; परिवहन विभाग दे रही यह सुविधा हॉस्पिटल में घुसकर दबंगई, ऑफिसर को जमकर पीटा, सोने की चेन भी लूट ले गए बदमाश Bihar news : बिहार के इस जिले में 40 तंबुओं में 200 संदिग्धों का डेरा, विदेशी होने की आशंका; एसआईटी ने शुरू की जांच Bihar Circle Office Strike : आय-निवास, बर्थ-डेथ सर्टिफिकेट से लेकर दाखिल-खारिज सहित 20 काम प्रभावित, पढ़िए क्या है मामला Bihar Parking Rule: सड़क पर चलते वाहनों से पार्किंग शुल्क वसूली बंद, नगर निकायों को सरकार का निर्देश Bihar Transport Alert: 1 अप्रैल 2019 से पहले की गाड़ियों के लिए चेतावनी, तुरंत लगवाएं HSRP नंबर प्लेट वरना होगी कार्रवाई UPSC Fake Claim : बिहार में एक और कारनामा: युवक ने UPSC पास होने का फर्जी दावा किया, विधायक- थानेदार से हुआ सम्मानित, भेद खुला तो दिल्ली भागा

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन हाजीपुर में चिराग पासवान ने किया रोड शो : NDA के कई नेता रहे मौजूद

18-May-2024 06:00 PM

By Vikramjeet

VAISHALI : 20 मई को पांचवें चरण का मतदान होना है। इस दिन बिहार की कुल 5 सीटों पर यथा सीतामढी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर और सारण में मतदान होगा। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन हाजीपुर के एनडीए प्रत्याशी चिराग पासवान ने रोड शो किया। इस दौरान केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय, जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा समेत एनडीए के कई नेता रोड शो में शामिल हुए। 


हाजीपुर संसदीय सीट से चुनाव मैदान में उतरे इंडिया गठबंधन से राजद प्रत्याशी शिवचंद्र राम और एनडीए से लोजपा (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान के बीच कांटे की टक्कर देखी जा रही है। जिसको लेकर हाजीपुर संसदीय सीट को बचाने के लिए एनडीए के कई दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। बता दें कि पांचवें चरण में होने वाले मतदान को लेकर आज चुनाव प्रचार थम चुका है। 


हाजीपुर में आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। जिसे लेकर महागठबंधन और एनडीए ने अपनी पूरी ताकत चुनाव प्रचार में झोंक दी है। एक तरफ चिराग पासवान और एनडीए नेताओं के द्वारा जनसभा और रोड शो किये जा रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ महागठबंधन के उम्मीदवार शिवचंद्र राम के पक्ष में चुनावी जनसभाएं बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी के द्वारा किया जा रहा है। 


चिराग पासवान पासवान चौक स्थित अपने दिवंगत पिता रामविलास पासवान की आदमकद प्रतिमा के पास पहुंचे। जहां उन्होंने अपने पिता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद चिराग पासवान ने केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय और जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के साथ शहर के हर चौक चौराहों पर रोड शो किया। इस दौरान चिराग पासवान के समर्थकों ने चिराग पासवान को जगह-जगह पर फूल-मालाओं से स्वागत किया और चिराग पासवान के समर्थन में नारे लगाये।news image


news image


news image


news image