Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर
17-Feb-2023 07:45 PM
By First Bihar
DESK: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को शुक्रवार को झटका लगा है। शिवसेना विवाद पर चुनाव आयोग ने अपना फैसला सुना दिया है। चुनाव आयोग के इस फैसले से मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को बड़ी राहत मिली है। चुनाव आयोग के इस फैसले के बाद शिवसेना का नाम और पार्टी का निशान तीर-धनुष उद्धव ठाकरे से छिन गया। आयोग ने एकनाथ शिंदे गुट को पार्टी का नाम और निशान तीर कमान सौंप दिया है।
दरअसल, शिवसेना के नाम और पार्टी के सिंबल को लेकर उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे के बीच पिछले कुछ समय से तनातनी चल रही थी। इसी बीच चुनाव आयोग ने इस विवाद पर बड़ा फैसला ले लिया है। चुनाव आयोग ने साफ कर दिया कि शिवसेना पार्टी का नाम, 'धनुष और तीर' चिह्न एकनाथ शिंदे गुट के पास बरकरार रहेगा। आयोग के इस फैसले से महाराष्ट्र की सियासत एक बार फिर से गरमा गई है।
बता दें कि साल 2022 के जून महीने में एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र में तख्तापलट कर दिया था। शिवसेना दो गुटों में बंट गई थी। जिसके बाद उद्धव ठाकरे को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ गया था। इसके बाद एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के सीएम बने थे। उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे शिवसेना के नाम और निशान को लेकर आमने सामने आ गए थे। इसके बाद दोनों गुटों ने पार्टी के नाम और प्रतीक पर दावा करते हुए चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाया था। अब चुनाव आयोग ने एकनाथ शिंदे गुट को पार्टी का नाम और निशान तीर कमान सौंप दिया है। आयोग के इस फैसले से जहां शिंदे गुट में जश्न का माहौल है, तो वहीं, उद्धव गुट के लिए यह एक बड़ा झटका है।