अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
16-Sep-2020 05:45 PM
PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव की दहलीज पर खड़ा है। चुनाव आयोग ने संकेत दे दिये हैं कि चुनाव तय समय पर होंगे ऐसे में जनता के दरबार में हाजिरी लगाना जनप्रतिनिधियों की मजबूरी है। कुछ खदेड़े जा रहे हैं तो कुछ का अलग चुनावी हथकंडा हैं। बिहार सरकार के खान एवं भूतत्व मंत्री बृजकिशोर बिंद चुनाव जीतने के लिए अपने मतदाताओं को धमकी देते नजर आ रहे हैं।
मंत्री जी का एक वीडियो वायरल है जिसमें वे यह कहते नजर आ रहे हैं कि मैं अगर चुनाव हारा तो इलाके में अकाल पड़ेगा। मंत्री जी चैनपुर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी के विधायक हैं। क्षेत्र में पहुंचे तो मतदाताओं से कहा कि मैं विधायक बना तो किसी की फसल खराब नहीं हुई लेकिन अगर अब मैं चुनाव हार गया तो इलाके में अकाल पड़ जाएगा। मंत्री जी के इस नायाब चुनावी हथकंडे वाला वीडियो वायरल हो गया है।
सवाल यह भी है कि एक तरफ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने काम के नाम पर वोट मांग रहे हैं, बीजेपी पीएम मोदी की उपलब्धियों के सहारे चुनाव में जाने की तैयारी कर रही है तो दूसरी तरफ बीजेपी कोटे से आने वाले बिहार सरकार के मंत्री बृजकिशोर विंद मतदाताओं को अकाल का डर दिखाकर चुनाव जीतना चाहते हैं।