बिहार में 200 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण शुरू, गुणवत्ता पर विशेष जोर सहरसा में लौंडा-नाच करने वाले 4 दोस्तों ने खा लिया कीटनाशक, दो की मौत Bihar Crime News: मामूली विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर ले ली जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar News: ढाका विधानसभा सीट पर फिर होंगे चुनाव ? पवन जायसवाल ने पटना हाईकोर्ट में किया है केस, 10 तारीख को RO को न्यायालय में 'शपथ' देने का आदेश Bihar Bhumi: बिहार में फार्मर रजिस्ट्री का डेट बढ़ा, अब इस दिन तक चलेगा विशेष कैम्प; डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने दिए निर्देश Bihar Bhumi: बिहार में फार्मर रजिस्ट्री का डेट बढ़ा, अब इस दिन तक चलेगा विशेष कैम्प; डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने दिए निर्देश पटना विमेंस कॉलेज में दो दिवसीय हेल्थ कैंप, 200 से ज्यादा छात्राओं-अभिभावकों का नि:शुल्क जांच Bihar News: बिहार के एक भ्रष्ट SDO को मिला बड़ा दंड, एक लाख रू रिश्वत लेते हुआ था गिरफ्तार, जानें....
04-Jun-2024 07:47 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में लोकसभा सीटों के चुनाव को लेकर मतगणना के दिन सट्टेबाजी पर पुलिस की खास नजर होगी। उम्मीदवारों के जीत-हार या एनडीए या इंडिया गठबंधन की सरकार बनने को लेकर सट्टा लगाने वालों पर पुलिस कार्रवाई करेगी। हालांकि,एग्जिट पोल के आंकड़े बता रहे हैं कि केंद्र में तीसरी बार नरेंद्र मोदी प्रधान मंत्री बनेंगे। वहीं,इंडिया गठबंधन के तेजस्वी यादव और राहुल गांधी का दावा है कि हर हाल में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। उनका कहना है कि कम से कम 295 सीटों पर उनकी जीत होगी। उलझलन की इसी हालत में सट्टेबाज अपनी चाल चल रहे हैं।
वहीं, सट्टेबाजों और दांव लगा रहे लोगों पर नजर रखने के लिए सभी जिलों में पुलिस प्रशासन को अलर्ट किया गया है। स्थानीय स्तर पर थानों के माध्यम से सट्टाबाजी में संलग्न व्यक्तियों की सूचना जुटायी जा रही है। इस सूचना के आधार पर अगर कोई साक्ष्य मिलता है तो ऐसे व्यक्तियों पर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
बिहार की 40 सीटों के लिए मचा है घमासान बिहार की कुल 40 लोकसभा सीटों के लिए जीत-हार के लगातार दावे-प्रति दावे किए जा रहे हैं। जीत-हार को लेकर लोगों के बीच कुतूहल बना हुआ है। इसका लाभ सट्टेबाज उठा सकते हैं। ऐसे में जीत-हार के घमासान के बीच लाखों रुपये दांव पर लगाए जाने की संभावना है।
सट्टा बाजार के लिए कोई एक्जिट पोल नहीं है। सीधे जीत या हार के दावे किये जा रहे हैं। इसके साथ ही, एनडीए के 400 पार या इंडिया महागठबंधन के तीन सौ से अधिक सीटें मिलने को लेकर सट्टा लगाया जा रहा है। इसमें सबसे अधिक छोटे-छोटे निवेशकों की तलाश की जा रही है ताकि बड़ा गेम खेला जा सकेदूसरे राज्यों से भी ऑनलाइन सट्टेबाजी के लिए किए जाते हैं प्रयास बिहार में दूसरे राज्यों से भी विभिन्न मौकों पर ऑनलाइन सट्टेबाजी के लिए प्रयास किए जाते हैं। इस बार, चुनाव परिणाम को लेकर भी ऑनलाइन सट्टेबाजी का खेल होने की संभावना है। ऐसे में ऑनलाइन गेमिंग एप और अन्य सट्टेबाजी के माध्यमों को लेकर भी पुलिस सतर्क हुई है।