ब्रेकिंग न्यूज़

पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान Bihar teacher transfer : बिहार में TRE-3 शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट, जानें कब मिलेगा आपका पसंदीदा स्थान; विभाग ने कर दिया क्लियर उम्मीद लड़कों से ज्यादा रखते… पास लड़कियों को कर देते हैं, इंटरमीडिएट छात्र की बेबाक लाइन पढ़कर मास्टर साहब दंग नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा Indian Railways : ट्रेन का खाना कितना पुराना ? IRCTC की नई सुविधा से मिलेगा जवाब; इस तरह आप भी ताजा और सुरक्षित भोजन का मजा मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार

Home / news / चेक क्लियरेंस में अब नहीं होगी परेशानी! RBI ने ले लिया बड़ा फैसला,...

चेक क्लियरेंस में अब नहीं होगी परेशानी! RBI ने ले लिया बड़ा फैसला, कुछ ही घंटों में खाते में आएंगे पैसे

08-Aug-2024 03:18 PM

By First Bihar

DESK: मौजूदा समय में चेक क्लियरेंस में तीन से चार दिन का समय लग जाता है। ग्राहकों की परेशानी के देखते हुए आरबीआई ने बड़ा फैसला लिया है। आरबीआई के इस फैसले के बाद अब कुछ ही घंटों में पैसे उपभोक्ता के बैंक खाते में आ जाएंगे। आरबीआई ने चेक क्लियरेंस में लगने वाले समय को कुछ ही घंटे करने को लेकर घोषणा की है।


भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने घोषणा करते हुए कहा है कि चेक समाशोधन को दुरुस्त करने, निबटाने में जोखिम कम करने और ग्राहकों की परेशानी को दूर करने के लिए चेक ट्रंकेशन सिस्टम की मौजूदा प्रक्रिया में बदलाव का प्रावधान है। इसके तहत मौजूदा व्यवस्था के तहत ‘बैच’ में प्रसंस्करण के बदले कारोबारी समय में निरंतर आधार पर समाशोधन की व्यवस्था की जाएगा। 


RBI के मुताबिक, नई व्यवस्था में चेक को स्कैन किया जा सकेगा, उसे प्रस्तुत किया जाएगा और कुछ ही घंटों में क्लियरेंस हो जाएगा। मौजूदा समय में दो से तीन दिन का वक्त चेक क्लियरेंस में लग जाते हैं लेकिन इस प्रक्रिया के तहत कुछ ही घंटों में चेक का क्लियरेंस हो सकेगा। जल्द ही इसको लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिए जाएंगे। इस व्यवस्था के लागू होने के बाद बैंक ग्राहकों को बड़ी सहूलियत हो जाएगी।