ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन का काउंटडाउन शुरू! इस दिन से दौड़ेंगी गाड़ियां, 65% काम पूरा Bihar News : अब छुट्टी में भी होगी रजिस्ट्री! बिहार में 26, 29 और 31 मार्च को खुलेंगे रजिस्ट्रेशन ऑफिस, लोगों को बड़ा फायदा बिहार से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की तैयारी पूरी: पटना और गया से कई देशों के लिए विमान सेवा जल्द Bihar news : बिहार के इस जिले में सुबह -सुबह पुलिस एनकाउंटर! फायरिंग के बाद दो बदमाश ढेर, पैर में गोली लगते ही दबोचे गए बिहार में बिजली दरों में बड़ा बदलाव: 1 अप्रैल से लागू होगा टाइम ऑफ डे (TOD) टैरिफ, दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली 25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान

Home / news / Christmas Offer : गंगा की सैर के साथ क्रूज पर क्रिसमस पार्टी, जानिए...

Christmas Offer : गंगा की सैर के साथ क्रूज पर क्रिसमस पार्टी, जानिए कपल का किराया कितना; मेन्यू भी जान लें

22-Dec-2024 09:24 AM

By First Bihar

PATNA : आप अगर इस साल के क्रिसमस और नए साल को यादगार बनाना चाहते हैं तो पटना में क्रूज से गंगा की सैर कर सकते हैं। ठंड के मौसम में गंगा की लहरों के बीच क्रूज पर मस्ती का मजा ही कुछ और मिलेगा। क्रूज पर सैर के साथ आपको लजीज व्यंजनों का स्वाद भी मिलेगा। कोई चाहें तो जहाज की पूरी बुकिंग कराकर केक काटने के साथ अपने यार-दोस्तों के साथ पार्टी कर सकता हैं। 


पर्यटकों के लिए हर तरह की सुविधा क्रूज पर मिलेगी। बिहार पर्यटन विभाग का यह क्रूज पटना के दीघा घाट से चलेगा। क्रूज संचालक पर्यटकों के लिए क्रिसमस पैकेज के तहत यह सुविधा शुरू किया है। जिसके लिए गांधी घाट पर मौजूद टिकट काउंटर से एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। गंगा में चलनेवाला यह क्रूज 40 सीटर है। 


कपल के लिए टिकट शुल्क 2100 रुपए और पूरा क्रूज की बुकिंग एक घंटे के लिए 8 हजार, दो घंटे के लिए 14 हजार और तीन घंटे के लिए 17 हजार है. प्रति पर्यटक 1500 रुपए शुल्क है। इसमें पर्यटकों को दो घंटे तक दीघा घाट से लेकर गाय घाट तक गंगा का भ्रमण कराया जाएगा। पांच साल से कम उम्र के बच्चों को शुल्क नहीं लगेगा। कपल को 2100 की बुकिंग पर खाना-पीना मिलेगा। पूरे क्रूज की बुकिंग वाले पर्यटकों को टिकट शुल्क पर सिर्फ भ्रमण कराया जाएगा और चाय, स्नेक्स दिए जाएंगे। 


वहीं, समोसा मसालेदार आलू और मटर से भरी क्लासिक भारतीय स्वादिष्ट पेस्ट्री के साथ मिलेगा. प्याज के पकौड़े, मिश्रित सब्जी पकोड़ा, चाय और बटर चिकन मलाईदार टमाटर आधारित चिकन करी, जिसमें भरपूर मक्खन जैसा स्वाद होता है. दाल मखनी, वेजिटेबल बिरयानी, पनीर बटर मसाला, नान, रोटी, चावल, मिठाई, गुलाब जामुन मिलेगा। 


इधर, क्रूज संग गंगा की सैर दिन में होने के साथ रात में भी होगी। दोपहर एक बजे से जहाज खुलेगा जो शाम चार बजे तक चलेगा। उसके बाद दोबारा शाम पांच बजे से रात के सात से आठ बजे तक चलेगा। पर्यटकों को रात में जहाज पर गंगा के बीचों-बीच ठंडी हवाओं के साथ पिकनिक मनाने का अलग आनंद मिलेगा. यह रोमांच क्रिसमस को यादगार बना देगा। क्रूज संलाचकों को उम्मीद है कि लोगों को यह पैकेज पसंद आयेगा और इस साल बड़ी संख्या में लोग क्रूज से गंगा की सैर करेंगे।