ब्रेकिंग न्यूज़

रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान बिहार दिवस पर सूबे को संवारने वाले मुख्यमंत्री को बधाई, JDU महासचिव 'सेतु' ने CM नीतीश से की मुलाकात...दी शुभकामनाएं बिहार में कॉलेज के गेस्ट फैकल्टी की संदिग्ध मौत, लॉज के कमरे में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर भूमि विवाद ने लिया खूनी रूप: 10 इंच जमीन के लिए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, विरोध में सड़क जाम बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित

Home / news / जीपीएस के फेर में फंस गए चोर, पटना से गाड़ी चोरी की और...

जीपीएस के फेर में फंस गए चोर, पटना से गाड़ी चोरी की और जमुई में हुए गिरफ्तार

01-Oct-2020 09:03 AM

By Dheeraj Kumar

PATNA : पटना के मालसलामी से पिकअप वाहन चोरी कर भाग रहे चार चोर को पुलिस ने जमुई से किया गिरफ्तार. बताया जाता है कि पटना के मालसलामी थानातंर्गत रूकबाज मोहल्ले में मंगलवार की देर रात करीब 12 बजे स्थानीय राजेश कुमार अपना पिकअप वाहन बीआर03जीए-7345 घर के पास ही लगाकर घर में थे,  तभी मास्टर की से चोरों ने गाड़ी चुरा ली. कुछ देर बाद जब वाहन मालिक को इसका पता चला तो उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी. 

चोरी की घटना की जानकारी मिलते ही पटना मालसलामी थानाध्यक्ष  सुदामा कुमार सिंह ने एक टीम बनाई और चोरी की वाहन लेकर भाग रहे चोर का पीकअप वाहन में लगे जीपीएस के आधार पर पीछा करने लगे. चोर पहले शेखपुरा पहुंचे और पुलिस को देखकर जमुई की और मुड़ गए. पटना पुलिस हर जगह के पुलिस के साथ बात कर रही थी और चोरों को पकड़ने के लिए प्रयास कर रही थी. 

वाहन को जमुई के इलाके में देख मालसलामी थाने की पुलिस ने जमुई थानाध्यक्ष चंदन कुमार को इस बात की जानकारी दी. जिसके बाद रात्रि गश्ति कर रहे पुलिस टीम के दो सदस्यों को महिसौड़ी चौक के समीप लगाया.जैसे ही चारो चोर वाहन लेकर महिसौड़ी चौक पहुंचे पुलिस ने  चोरी के वाहन के साथ पंकज कुमार यादव, राजन कुमार,छोटू कुमार,उमेश यादव को गिरफ्तार कर लिया.  चोरों ने बताया कि वे गाड़ी के साथ मुंगेर जाने के फिराक में थे. सभी चोरों को पटना पुलिस के हवाले कर दिया है.