मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें पटना में बिहार राजस्व सेवा अधिकारियों का महाजुटान, अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखने का ऐलान पटना में नारकोटिक्स टीम पर हमला, पत्थरबाजी के बीच पुलिस की फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तार दिनदहाड़े लूट से सनसनी, हथियार के बल पर ट्रांसपोर्टर से लाखों की लूट, CCTV में कैद वारदात
11-Mar-2021 03:03 PM
By AJIT
JAHANABAD: बिहार में अप्रैल 2016 से पूर्ण शराबबंदी लागू है। इसके बावजूद आए दिन शराब की खेप मिलने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। इसे लेकर सदन में भी विपक्ष सरकार पर हमलावर है। पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सीवान से जहां 25 लाख की विदेशी शराब बरामद किया वही आज जहानाबाद से भी एक ट्रक शराब जब्त किया गया है। होली पर्व को देखते हुए शराब की खेप हरियाणा से मंगवाई गई थी। शराब को छिपाने और पुलिस की नजर से बचाने के लिए शराब तस्करों ने नायाब तरीका अपनाया। शराब तस्करों ने चोकर के बोरे में शराब को पैक कर दिया ताकि पुलिस को इसकी जानकारी तक ना हो। लेकिन इस बात की जानकारी पुलिस को किसी ने दे दी जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रक को जब्त कर लिया। फिलहाल पुलिस इसे बड़ी कामयाबी मान रही है।
जहानाबाद के घोषी थाना क्षेत्र के झुनकी मोड़ के पास 300 कार्टन विदेशी शराब से लदे एक ट्रक को जब्त किया गया। होली पर्व को देखते हुए शराब की खेप हरियाणा से मंगवाई गई थी। नवादा के रजौली के रास्ते ट्रक जहानाबाद के झुनकी बाजार पहुंची जिसकी सूचना मिलते ही कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया। पुलिस को चकमा देने के लिए तस्करों ने शराब को चोकर से भरे बोरे में बंद कर दिया। लेकिन तभी पुलिस को इस बात सूचना मिल गई और कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शराब से भरे ट्रक को जब्त कर लिया। पुलिस इस बड़ी कामयाबी मान रही है। पुलिस की माने तो होली पर्व को देखते हुए शराब की यह खेप मंगवाई गई थी। समय रहते पुलिस ने शराब तस्करो के मंसूबे पर पानी फेर दिया।