ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें पटना में बिहार राजस्व सेवा अधिकारियों का महाजुटान, अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखने का ऐलान पटना में नारकोटिक्स टीम पर हमला, पत्थरबाजी के बीच पुलिस की फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तार दिनदहाड़े लूट से सनसनी, हथियार के बल पर ट्रांसपोर्टर से लाखों की लूट, CCTV में कैद वारदात

Home / news / चिराग पासवान पर नरम पड़े जेडीयू के तेवर, नीतीश के मंत्री ने कहा...

चिराग पासवान पर नरम पड़े जेडीयू के तेवर, नीतीश के मंत्री ने कहा सबकी बात सुनेंगे

15-Sep-2020 11:54 AM

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक घटनाक्रम बहुत तेजी से बदल रहा है. बिहार के सीएम नीतीश कुमार और लोजपा सुप्रीमो चिराग पासवान के बीच टकराव की वजह से लगातार यह कयास लगते रहे हैं कि एनडीए टूट की ओर बढ़ रहा है क्योंकि कुछ चिराग पासवान भी उसके संकेत देते रहे हैं. दूसरी तरफ चिराग पासवान को लेकर जेडीयू के तेवर कभी गरम तो कभी नरम पड़ते रहे हैं. 



2 दिन पहले चिराग पासवान ने यह कहा है कि नीतीश कुमार महागठबंधन के एजेंडे पर सरकार चला रहे हैं. सात निश्चय महागठबंधन का एजेंडा है और एजेंडा बदला जाना चाहिए सरकार एनडीए के एजेंडे पर चलनी चाहिए एक कॉमन मिनिमम प्रोग्राम के तहत चलना चाहिए. चिराग पासवान के इस बयान पर बिहार सरकार के मंत्री और जेडीयू नेता महेश्वर हजारी की प्रतिक्रिया सामने आई है. फर्स्ट बिहार से बातचीत करते हुए महेश्वर हजारी ने कहा कि नीतीश कुमार जब महागठबंधन से अलग हुए तो महागठबंधन नाम का महागठबंधन रह गया. बिहार में एक बार फिर नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए चुनाव लड़ने जा रहा है चुनाव से पहले उच्च स्तरीय बैठक होगी और सभी सहयोगी दलों की भावनाओं का ख्याल रखा जाएगा उनकी बात सुनी जाएगी. 


जाहिर है अब तक चिराग पासवान को लेकर आक्रामक रुख रखने वाली जेडीयू के तेवर बदले हुए हैं सवाल है क्या यह जेपी नड्डा और नीतीश कुमार की मुलाकात का असर है. बाहर हाल 16 सितंबर को लोजपा संसदीय बोर्ड की बैठक होनी है और इस बैठक पर एक बार फिर सबकी निगाहें टिकी हुई है क्या इसी दिन चिराग पासवान कोई बड़ा फैसला लेने वाले हैं.क्योंकि बिहार की सियासत के लिए यह सवाल सबसे बड़ा सवाल बना हुआ है कि चिराग पासवान एनडीए छोड़ेंगे या एनडीए में रहेंगे.