ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश

Home / news / चिराग पासवान ने की थी नीतीश के 7 निश्चय की तारीफ, जेडीयू ने...

चिराग पासवान ने की थी नीतीश के 7 निश्चय की तारीफ, जेडीयू ने जारी किया वीडियो

06-Oct-2020 07:54 PM

PATNA : नीतीश के 7 निश्चय पर हमला बोले रहे चिराग पासवान पर जेडीयू ने जवाबी हमला बोला है. जेडीयू ने चिराग पासवान का पुराना वीडियो जारी किया है. वीडियो में चिराग पासवान नीतीश के 7 निश्चय की तारीफ करते दिख रहे हैं.


जेडीयू का पलटवार
दरअसल आज चिराग पासवान ने नीतीश के 7 निश्चय को लेकर हमला बोला था. चिराग ने ट्वीट कर कहा था कि नीतीश के 7 निश्चय में भ्रष्टाचार हुआ है. अगर उनकी सरकार आती है तो वे इसकी जांच करा कर भ्रष्टाचारियों को जेल भेजेंगे. चिराग ने ठीक उस वक्त ट्वीट किया था जब नीतीश कुमार प्रेस कांफ्रेंस कर जेडीयू-बीजेपी के गठबंधन का एलान कर रहे थे.


कुछ देर बाद ही जेडीयू ने चिराग पासवान को जबाव दिया. जेडीयू के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी ने चिराग का वो वीडियो जारी किया है जिसमें वे नीतीश कुमार के 7 निश्चय की तारीफ कर रहे हैं. ये वीडियो दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान एक जनसभा की है. बीजेपी, जेडीयू और एलजेपी की इस साझा जनसभा में चिराग पासवान ने कहा था कि बिहार के गांवों में जाकर देख लीजिये नीतीश जी ने किस तरह से काम किया है. गांव गांव सडक और हर घर में नल का स्वच्छ जल. 



जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष ने अपने ट्वीट में इशारों में चिराग पासवान को चेतावनी भी दी है. उन्होंने एक शेर लिखा है “अभी तो एक मुट्ठी ज़मीन ही ली है, अभी तो पूरा आसमान बाकी है, लहरों को शांत समझ कर ये मत सोचना के उसमे रवानी नही है, समुद्र में जितनी गहराई है उतना ही उसके ऊपर तूफान बाकी है”