Highway driving safety tips: हाईवे पर ड्राइविंग के दौरान न करें ये गलतियां, छोटी चूक भी बन सकती है जानलेवा Highway driving safety tips: हाईवे पर ड्राइविंग के दौरान न करें ये गलतियां, छोटी चूक भी बन सकती है जानलेवा पटना NEET छात्रा मौत मामला: CBI ने केस में जोड़ी POCSO की धाराएं, जांच का दायरा बढ़ा पटना NEET छात्रा मौत मामला: CBI ने केस में जोड़ी POCSO की धाराएं, जांच का दायरा बढ़ा इन दो शहरों के बीच नया एक्सप्रेसवे, सिर्फ दो घंटे में 350 किलोमीटर का सफर; गडकरी का दावा इन दो शहरों के बीच नया एक्सप्रेसवे, सिर्फ दो घंटे में 350 किलोमीटर का सफर; गडकरी का दावा बिहार में मेगा ब्रिज प्लान: गंगा, सोन, कोसी और गंडक नदी पर बनेंगे 51 बड़े पुल, आवागमन होगा और आसान; विकास को मिलेगी नई रफ्तार बिहार में मेगा ब्रिज प्लान: गंगा, सोन, कोसी और गंडक नदी पर बनेंगे 51 बड़े पुल, आवागमन होगा और आसान; विकास को मिलेगी नई रफ्तार Nepal Election: नेपाल चुनाव को लेकर भारतीय सीमा 72 घंटों के लिए सील, 5 मार्च को वोटिंग; एक हजार से अधिक अस्थायी वोटर्स के लिए विशेष तैयारी Nepal Election: नेपाल चुनाव को लेकर भारतीय सीमा 72 घंटों के लिए सील, 5 मार्च को वोटिंग; एक हजार से अधिक अस्थायी वोटर्स के लिए विशेष तैयारी
16-Sep-2020 01:22 PM
DELHI : बिहार विधानसभा चुनाव से जुड़े इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. एनडीए में जारी गतिरोध के बीच एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान ने अपना मास्टर स्ट्रोक खेल दिया है. चिराग पासवान ने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की है और इसी मुलाकात में उन्होंने अपना मास्टरकार्ड खेला है. चिराग पासवान ने नड्डा को सलाह दी है कि बिहार में बीजेपी को सबसे अधिक सीटों पर चुनाव लड़ना चाहिए. अब देखना है कि चिराग के सलाह के जेपी नड्डा किस तरह से लेते हैं.
चिराग पासवान ने जेपी नड्डा से मुलाकात में स्पष्ट तौर पर कहा है कि बिहार चुनाव में बीजेपी को बड़े भाई की भूमिका निभानी चाहिए. चिराग ने जेडीयू के नेतृत्व की बजाय बीजेपी को नेतृत्व करने की सलाह दी है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जेपी नड्डा और चिराग पासवान के बीच बीती रात मुलाकात हुई है और इसमें बिहार चुनाव को लेकर व्यापक चर्चा हुई है.
चिराग पासवान इसके पहले भी कह चुके हैं कि बिहार में नेतृत्व किसका होगा इसका फैसला बीजेपी करें. चिराग ने अपनी तरफ से बीजेपी पर पूरा भरोसा जताया है. चिराग पासवान ने 3 दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी पत्र लिखकर बिहार के राजनीतिक स्थिति के बारे में जानकारी दी थी और अब उन्होंने जेपी नड्डा से मुलाकात की है. चिराग पासवान को उम्मीद है कि अगर बीजेपी को अधिक सीटें मिलती है तो एलजेपी को इसका फायदा होगा. उसके हिस्से में अधिक सीटें आएगी. अब तक जो बातें सामने आई उसमें यह तय हुआ है कि जेडीयू अपने हिस्से से हम और बीजेपी अपने हिस्से से एलजेपी को सीट देगी.