बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानित अब पटना में भी दिखेगी काशी जैसी भव्यता… इन घाटों पर होगी गंगा आरती, जान लीजिए पूरा शेड्यूल बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त Bihar News: नीतीश कुमार ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा...नेताओं में मायूसी, JDU महासचिव बोले- यह निर्णय भीतर तक झकझोर देने वाला है PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल Success Story: दो सगे भाई, एक सपना… पहले ही प्रयास में दोनों ने फतह किया UP PCS, जानिए इनकी सफलता की कहानी
28-Jan-2023 02:23 PM
By First Bihar
KHAGARIA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समाधान यात्रा को लेकर विपक्षी दल लगातार हमलावर बने हुए हैं। लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने तो यहां तक आरोप लगा दिया है कि मुख्यमंत्री के पास बिहार के विकास की कोई योजना नहीं है और उन्हें पता नहीं है वे किस चीज का समाधान करने निकले हैं। इसपर, मुख्यमंत्री ने चिराग पासवान को सीधा जवाब दे दिया है। सीएम ने कहा कि आज जो लोग बड़ी-बड़ी बाते कह रहे हैं उनके घर और गांव तक जाने का इंतजाम भी हमने ही करवाया है।पहले नाव से उन्हें अपने गांव तक जाना पड़ता था, उनके गांव तक जाने के लिए रास्ता का इंतजाम करवाया। मुख्यमंत्री आज खगड़िया में समाधान यात्रा कर रहे हैं। खगड़िया के शहरबन्नी में चिराग पासवान का पैतृग गांव भी है।
दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाधान यात्रा के तरह आज खगड़िया पहुंचे हैं, जहां उन्होंने इंजीनियरिंग कॉलेज के साथ साथ विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन किया। इस दौरान चिराग पासवान के आरोपों का जवाब देते हुए नीतीश ने कहा कि आज कोई कुछ बोल ले लेकिन यह वही अलौली का इलाका है जहां रामविलास पासवान के गांव जाने तक का रास्ता नहीं हुआ करता था लेकिन आज विकास की योजनाएं भी चल रही हैं और उनके गांव तक जाने का सड़क भी हमारी सरकार के प्रयास से संभव हो पाया है, अब कोई कुछ बोल रहा है तो बोलने दीजिए।
बता दें कि लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने खगड़िया में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समाधान यात्रा पर सवाल उठाया है। चिराग पासवान ने कहा कि बिहार के विकास के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास किसी तरह की कोई योजना नहीं है। चिराग ने कहा है कि नीतीश कुमार किसी भी समस्या का समाधान नहीं कर सकते हैं। नीतीश कुमार जीरो वीजन के मुख्यमंत्री है और उन्हें पता ही नहीं है कि समाधान क्या है। इसके साथ ही चिराग पासवान ने विभिन्न मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला है।