LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर
30-Jan-2021 03:06 PM
PATNA : एनडीए की बैठक में चिराग पासवान को न्योता देकर बीजेपी ने जेडीयू को उसकी औकात बता दी, लेकिन बीजेपी के इस फैसले ने बिहार एनडीए में नया विवाद खड़ा कर दिया है. एनडीए में शामिल जीतन राम मांझी के पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने बीजेपी के फैसले के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने बीजेपी के फैसले की कड़ी आलोचना की है.
चिराग ने पीठ में छुरा घोंपा
हम ने कहा कि जिस चिराग पासवान ने विधानसभा चुनाव में एनडीए के पीठ में छुरा घोंपने का काम किया है उसको बैठक में बुलाना ठीक नहीं है. इससे गलत संदेश जाएगा. बीजेपी के फैसले से हमलोग आहत है. एनडीए के साथ आगे मांझी रहेंगे की नहीं यह फैसला मांझी को करना है.
जेडीयू खामोश
चिराग पासवान ने विधानसभा चुनाव में एनडीए से अलग होकर जेडीयू प्रत्याशियों के खिलाफ उम्मीदवार उतारा. जिसके कारण जेडीयू को करीब 25 सीटों पर हार का सामना करना पड़ा. लेकिन अब इस बैठक में चिराग पासवान के बुलाए जाने पर जेडीयू खामोश है.
चिराग की तबीयत खऱाब
हालांकि चिराग पासवान बैठक में शामिल नहीं होंगे. चिराग पासवान की तबीयत पिछले दो दिनों से खराब है. उनका कोविड टेस्ट भी कराया गया है. पिछले दो दिनों से उनकी तबीयत खराब है. डॉक्टरों ने उन्हें बेड रेस्ट करने को कहा है. तबीयत खराब होने के कारण चिराग पासवान एनडीए की बैठक के साथ साथ ऑल पार्टी मीटिंग में भी शामिल नहीं हो पायेंगे. लोजपा की ओर से ये जानकारी दी गयी है.