ब्रेकिंग न्यूज़

पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान Bihar teacher transfer : बिहार में TRE-3 शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट, जानें कब मिलेगा आपका पसंदीदा स्थान; विभाग ने कर दिया क्लियर उम्मीद लड़कों से ज्यादा रखते… पास लड़कियों को कर देते हैं, इंटरमीडिएट छात्र की बेबाक लाइन पढ़कर मास्टर साहब दंग नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा Indian Railways : ट्रेन का खाना कितना पुराना ? IRCTC की नई सुविधा से मिलेगा जवाब; इस तरह आप भी ताजा और सुरक्षित भोजन का मजा मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार

Home / news / चिराग को फिर चौंकाने जा रहे चाचा पशुपति, जान लीजिये क्या है इसबार...

चिराग को फिर चौंकाने जा रहे चाचा पशुपति, जान लीजिये क्या है इसबार का बड़ा प्लान

29-Jul-2021 09:14 AM

PATNA : बिहार की राजनीति में अपनी साख बचाने के लिए चिराग पासवान इनदिनों जीतोड़ मेहनत कर रहे हैं. लेकिन भतीजे को गच्चा देकर मोदी कैबिनेट में जगह बनाने वाले उनेक चाचा पशुपति कुमार पारस ने एक और बड़ा मास्टर प्लान तैयार कर लिया है. केंद्रीय मंत्री बनने के बाद पशुपति कुमार पारस पहली बार बिहार आ रहे हैं.


बीते महीने चिराग पासवान को बड़ा झटका देते हुए पार्टी के 5 सांसदों को साथ में लेकर लोक जनशक्ति पार्टी पर अधिकार जताने वाले केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस अपने खेमे को और भी ज्यादा मजबूत करने जा रहे हैं. इसके लिए पशुपति पारस ने एक बड़ा मास्टर प्लान तैयार किया है. पशुपति चिराग को उन्हीं के एक्शन में जवाब देने जा रहे हैं.


लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान की आशीर्वाद यात्रा के बाद उनके चाचा और केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने पूरे बिहार का दौरा करने की रणनीति तैयार की है. केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस बिहार के एक एक जिले में जायेंगे और अपने कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे. इसलिए पशुपति ने बिहार के सभी जिलों में दौरा करने का एलान कर दिया है. 



एलजेपी पारस खेमा की ओर से साझा की गई जानकारी के मुताबिक केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस स्वतंत्रता दिवस के बाद बिहार में कदम रखेंगे. केंद्रीय मंत्री बनने के बाद पशुपति कुमार पारस पहली बार बिहार आ रहे हैं. वह 15 अगस्त के बाद पटना आ जायेंगे. पारस खेमा ने बताया कि बिहार आने के बाद पशुपति पटना में कम जिलों में कार्यकर्ताओं के बीच ही ज्यादा रहेंगे. वे जिले के कार्यकर्ताओं से वह रूबरू होंगे और उनका मनोबल बढ़ाएंगे.


लोजपा (पारस) के मुख्य प्रवक्ता श्रवण कुमार अग्रवाल ने यह जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि इसी बीच पार्टी की नवगठित प्रदेश कमेटी और जिलाध्यक्षों बैठक एक अगस्त को पार्टी कार्यालय में तय की गई है. इस  बैठक की अध्यक्षता लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद प्रिंस राज करेंगे. 


प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए प्रिंस राज ने ही 1 अगस्त को प्रदेश कार्यालय में पारस खेमे के सभी जिलाध्यक्षों, सभी प्रकोष्ठ अध्यक्षों के अलावे प्रदेश कमेटी की बैठक बुलाई गई है. पशुपति कुमार पारस के बिहार दौरे को लेकर यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है. बताया जा रहा है कि इस बैठक में प्रिंस पार्टी के कार्यकर्ताओं और नए पदाधिकारियों को बड़ा टास्क दे सकते हैं.