ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानित अब पटना में भी दिखेगी काशी जैसी भव्यता… इन घाटों पर होगी गंगा आरती, जान लीजिए पूरा शेड्यूल बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त Bihar News: नीतीश कुमार ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा...नेताओं में मायूसी, JDU महासचिव बोले- यह निर्णय भीतर तक झकझोर देने वाला है PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल Success Story: दो सगे भाई, एक सपना… पहले ही प्रयास में दोनों ने फतह किया UP PCS, जानिए इनकी सफलता की कहानी

Home / news / चिराग के लिए रामविलास पासवान ने गाड़ दिया खूंटा, बोले- हर फैसले के...

चिराग के लिए रामविलास पासवान ने गाड़ दिया खूंटा, बोले- हर फैसले के साथ खड़ा हूँ

11-Sep-2020 09:36 AM

DELHI : विधानसभा चुनाव के पहले नीतीश कुमार के खिलाफ जबरदस्त मोर्चाबंदी करने वाले एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान को अपने पिता केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का जबरदस्त समर्थन मिला है. रामविलास पासवान में पार्टी की कमान चिराग पासवान को सौंप दी थी और अब चिराग ही पार्टी की नीतियां तय करते हैं लेकिन एनडीए में जारी गतिरोध के बीच रामविलास पासवान का बड़ा बयान सामने आया है. रामविलास पासवान ने कहा है कि वह एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान के हर फैसले के साथ मजबूती से खड़े हैं.


पिछले दिनों मेडिकल चेकअप के लिए दिल्ली के एक बड़े अस्पताल में एडमिट हुए रामविलास पासवान ने सुबह सवेरे बेहद भावनात्मक के ट्वीट करते हुए लिखा है कि मुझे इस बात की खुशी है कि मेरा बेटा चिराग मेरे साथ है और मेरी सेवा कर रहा है पार्टी से लेकर परिवार तक के हर फैसले में मैं अपने चिराग के साथ खड़ा हूं. रामविलास पासवान ने कहा है कि मेरा ख्याल रखने के साथ-साथ पार्टी के प्रति चिराग अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभा रहे हैं. मुझे विश्वास है कि अपनी युवा सोच से चिराग पार्टी और बिहार को नई ऊंचाइयों तक के ले जाएंगे. 


रामविलास पासवान ने कहा है कि देश जब कोरोना का हाल से गुजर रहा था. उस वक्त उनकी तबीयत खराब थी लेकिन देश के हर कोने में खाद्य सामग्री समय पर पहुंचे इसके लिए वह अस्पताल नहीं गए. आखिरकार जब हालात में सुधार हुआ तो बेटे चिराग के कहने पर रामविलास पासवान अस्पताल में भर्ती हुए. रामविलास पासवान ने कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि वह जल्द ही स्वस्थ होकर अपनों के बीच वापस आ जाएंगे. बिहार एनडीए में जारी रस्साकशी के बीच चिराग पासवान ने लगातार जेडीयू के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है. नीतीश कुमार की नीतियों के उलट चिराग ने अपनी पार्टी की तरफ से चुनावी एजेंडा सामने रखा है. ऐसे वक्त में रामविलास पासवान का चिराग के लिए यह समर्थन सियासी मायने रखता है.