ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें पटना में बिहार राजस्व सेवा अधिकारियों का महाजुटान, अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखने का ऐलान पटना में नारकोटिक्स टीम पर हमला, पत्थरबाजी के बीच पुलिस की फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तार दिनदहाड़े लूट से सनसनी, हथियार के बल पर ट्रांसपोर्टर से लाखों की लूट, CCTV में कैद वारदात नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग मोतिहारी में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, PHC का बड़ा बाबू 10 हजार घूस लेते गिरफ्तार Bihar में शराबबंदी कानून को ठेंगा! शराब की बोतल और कट्टा लेकर नाचते दिखे बाराती, वीडियो वायरल ईद और बिहार दिवस को लेकर गांधी मैदान में तैयारियां तेज, 17 मार्च से आमलोगों की एंट्री बंद

Home / news / चिराग ने ले लिया फैसला : LJP के 143 उम्मीदवारों की लिस्ट पर...

चिराग ने ले लिया फैसला : LJP के 143 उम्मीदवारों की लिस्ट पर लगी मुहर

28-Sep-2020 08:22 AM

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव के पहले एनडीए के डीएनए में बड़ा बिखराव देखने को मिला है। नीतीश कुमार की नीतियों से अलग लाइन तय कर चुके चिराग पासवान ने आखिरकार 143 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला ले लिया है। एलजेपी सूत्रों से मिल रही खबर के मुताबिक राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने 143 सीटों पर एलजेपी के उम्मीदवारों का नाम तय कर लिया है। पार्टी ने 100 विधानसभा सीटों को छोड़कर बाकी सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार तय कर लिए हैं। 


एलजेपी के विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक चिराग पासवान बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट के नारे के साथ बिहार चुनाव में उतरने को तैयार हैं। लोक जनशक्ति पार्टी ने नीतीश कुमार के सात निश्चय पार्ट 2 को मानने से इनकार कर दिया है। आपको बता दें कि लोक जनशक्ति पार्टी के प्रवक्ता संजय सिंह ने रविवार को बयान जारी करते हुए यह कहा था कि भारतीय जनता पार्टी से सीटों के बंटवारे पर उसकी कोई बातचीत नहीं हुई है। उसके बाद ही रहता है माना जा रहा था कि अब एनडीए से चिराग पासवान अलग हो सकते हैं। 


सियासी गलियारे में चर्चा है कि चिराग पासवान अपनी पार्टी के लिए जितनी सीटें जा रहे थे भारतीय जनता पार्टी उतनी सीटों पर बातचीत करने को तैयार नहीं थी। हालांकि खुद चिराग पासवान की पार्टी में कई नेता एनडीए छोड़ने के पक्ष में नहीं है लेकिन इसके बावजूद पार्टी में 143 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट फाइनल कर दी है। एलजेपी जल्द ही इन उम्मीदवारों की घोषणा कर देगी।