Bihar weather : पछुआ हवा ने बढ़ाई कनकनी, बिहार में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का अलर्ट, गया रहा सबसे ठंडा जिला मां बनी कसाई: 6 साल की बेटी को दी हिंदी बोलने की सजा, मराठी में बात नहीं करने पर घोंट डाला गला मुजफ्फरपुर में विधवा के साथ मारपीट, गहने और पैसे भी छीना, शिकायत करने पर थानेदार ने लगाई फटकार, कहा..'जहां जाना है जाओ Bihar News: बिहार को मिलने जा रही 10 हजार करोड़ की सौगात, दो सड़क और एक मेगा ब्रिज परियोजना को कैबिनेट की मंजूरी का इंतजार Bihar News: बिहार को मिलने जा रही 10 हजार करोड़ की सौगात, दो सड़क और एक मेगा ब्रिज परियोजना को कैबिनेट की मंजूरी का इंतजार लहे-लहे घोंट जा.. बिहार में देर रात तक चला ऑर्केस्ट्रा गर्ल का अश्लील डांस, ठुमके लगाते सरकारी शिक्षक का वीडियो वायरल लहे-लहे घोंट जा.. बिहार में देर रात तक चला ऑर्केस्ट्रा गर्ल का अश्लील डांस, ठुमके लगाते सरकारी शिक्षक का वीडियो वायरल Bihar News: जब-जब CO के 'भ्रष्टाचार' पर हुआ प्रहार- तब-तब अंचलाधिकारियों का 'संघ' हुआ बेचैन ! हद तो तब जब...रिश्वतखोर अफसर को बचाने पटना की सड़कों पर उतर गया था संघ, 'विजिलेंस' के खिलाफ राज्यभर के सीओ ने किया था प्रदर्शन Bihar News: मुंगेर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने नौका विहार समेत कई सेवाओं का किया शुभारंभ Bihar News: मुंगेर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने नौका विहार समेत कई सेवाओं का किया शुभारंभ
26-Jan-2023 10:17 AM
By First Bihar
PATNA : पूरा देश आज 74वां गणतंत्र दिवस माना रहा है। इसी मौके पर पटना समेत पूरे बिहार में भी जश्न का माहौल है। पटना में गणतंत्र दिवस समारोह का मुख्य कार्यक्रम गांधी मैदान में आयोजित किया गया है। आज ही दिन यानी 26 जनवरी 1950 को देश का संविधान लागू हुआ था। इसी कड़ी में 74 वें गणतंत्र दिवस पर लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने झंडोत्तोलन किया। इस मौके पर उन्होंने पूरे देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
चिराग पासवान ने कहा कि, गणतंत्र दिवस पर इस जिम्मेदारी का भी एहसास हम सब को करने की जरूरत है कि ना सिर्फ शहीदों को बल्कि उनके परिवार को भी आज के दिन याद करने की जरूरत है। देश की अस्मिता को बनाए रखने की जरूरत है। चिराग ने कहा कि, आज के दिन हमारे संविधान हमारे संविधान के रचयिता भीमराव अंबेडकर जिनकी वजह से देश इतनी खूबसूरती से विकास के पथ पर आगे बढ़ने का काम कर रहा है जो सीख बाबा साहेब आंबेडकर के माध्यम से देश वासियों को दी है उसकी का निर्वहन आज हमलोग कर रहे हैं।
इसके आलावा चिराग ने महागठबंधन के बीच मचे घमासान को लेकर कहा कि, यह उनका व्यक्तिगत मामला है। जहां एक तरफ उपेंद्र कुशवाहा का सवाल है तो वो सही कह रहे हैं कि, कोई अपना हिस्सा क्यों छोड़ेगा। लेकिन वहीं पर जिस तरह से मुख्यमंत्री का बयान आता है कि जिसको जहां जाना है यह मुख्यमंत्री की सोच को दर्शाता है। पहली बार ऐसा नहीं हो रहा है यह वही मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष को अपमानित कर दिया।
जिस तरह से वह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने से कोई भूला है क्या ऐसे में मुख्यमंत्री का रवैया अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं के प्रति जब वह अपने नेता कार्यकर्ता का सम्मान नहीं कर सकते तो वह बिहार की जनता का क्या सम्मान करेंगे। इसके आलावा चिराग ने कहा कि, यह फैसला उपेंद्र कुशवाहा को लेना है वह किस राह पर आगे चलना चाह रहे हैं। अपने लिए जो वह सोचेंगे बेहतर ही सोचेंगे।
इधर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पीएम बनने के सवाल पर उन्होंने कहा कि, बिहार में नीतीश कुमार कब तक झंडोत्तोलन कर पाएंगे पहले इसकी चिंता वो करें। उनको अभी से देश के बारे में नहीं सोचना चाहिए। उनके लिए लाल किला तो बहुत दूर है। बिहार में कब तक हो झंडोत्तोलन कर पाएंगे यह सोचना चाहिए। सीएम से उनके खुद के गठबंधन के घटक दल उनसे बिहार में झंडा फहराने की शक्ति छीनने का प्रयास कर रहे हैं, यह चिंता उनको ज्यादा होनी चाहिए कि बिहार में वह कब तक झंडोत्तोलन करेंगे देश बहुत दूर की बात है।