ब्रेकिंग न्यूज़

सहरसा रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान 60 बोतल शराब बरामद, कोच अटेंडेंट गिरफ्तार अवैध होर्डिंग से हजारों करोड़ का नुकसान, सख्त कार्रवाई के मूड में सरकार बेटा नहीं होने पर बीवी को मौत के घाट उतारा, 3 बेटियों की मां की हत्या के बाद सरेंडर करने थाने पहुंच गया पति Success Story: घर-घर अखबार पहुंचाने से शुरू हुआ सफर, आज करोड़ों का खड़ा किया बिजनेस, जानें पूरी कहानी मोकामा में अनंत सिंह के समर्थकों पर जानलेवा हमला, सूरजभान सिंह के बहनोई खन्ना सिंह पर आरोप CBSE Board Exam 2026: CBSE बोर्ड परीक्षा में पूछे जा रहे हैं IIT-JEE जैसे कठिन सवाल! कोर्ट में दायर हुई याचिका, जाने क्या है मामला? शादी के बाद मैट्रिक की परीक्षा देने सीधे सेंटर पर पहुंच गई दुल्हन, दूल्हे राजा भी थे साथ दानापुर में स्वामी सहजानंद सरस्वती की जयंती पर ब्रह्मर्षि परिवार का भव्य आयोजन, भैयारी भोज में जुटे समाज के लोग Bihar Road Accident: पटना-आरा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, पूजा करके लौट रहे दंपत्ति की दर्दनाक मौत BIHAR NEWS: बिहार में महिलाओं को मिलेगा रोजगार: हर वार्ड में बहाल होंगी जीविका समितियां, जानिए नया अपडेट

चिराग ने कहा- नीतीश का सिस्टम खराब है, सुशासन बाबू की सरकार में डायल 100 भी काम नहीं करता

चिराग ने कहा- नीतीश का सिस्टम खराब है, सुशासन बाबू की सरकार में डायल 100 भी काम नहीं करता

07-Mar-2020 02:49 PM

PATNA : बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. सभी पार्टियां लगभग तैयारियों में जुट गई हैं. लेकिन एनडीए में कहीं न कहीं खटपट देखने को मिल रही है. चिराग पासवान लगातार सीएम नीतीश को अपने निशाने पर ले रहे हैं. दारोगा बहाली और नियोजित शिक्षकों के बाद अब चिराग पासवान सीएम नीतीश के सिस्टम पर सवाल उठा रहे हैं. चिराग ने बिहार में लॉ एंड ऑर्डर को लेकर नीतीश के ऊपर हमला बोला है.


जंगलराज का विकल्प बने थे नीतीश
एलजेपी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि काफी काम हुआ है. लेकिन फिर भी काफी काम करने बाकी हैं. मैं खामिया नहीं गिना रहा हूं, लेकिन सुधार की जरूरत है. इसकी बात कर रहा हूं. जंगलराज का विकल्प बनकर नीतीश सीएम बने थे. उन्होंने अपराध पर नियंत्रण पाया था. लेकिन आजकल जिस तरीके से आपराधिक घटनाएं बढ़ी हैं. उसपर एलजेपी का कार्यकर्ता हाथ पर हाथ रखकर नहीं बैठेगा.


डायल 100 काम नहीं करता
चिराग ने कहा कि बिहार के कई जिलों में डायल 100 काम नहीं कर रहा है. आज पीड़ित के पास कोई भी विकल्प नहीं कि किसके पास फोन कर के शिकायत की जाये. यह काफी गंभीर मुद्दा है. सरकार के अंदर जो लोग बैठे हैं. उनको समझने की जरूरत है. चिराग पासवान ने दारोगा अभ्यर्थियों और नियोजित शिक्षकों की मांग को लेकर भी सरकार के ऊपर कई सवाल खड़ा किये. उन्होंने कहा कि सिस्टम को सुधारने की जरूरत है. जबतक सिस्टम नहीं सुधरेगा, प्रदेश में ऐसी स्थिति बनी रहेगी. लॉ एंड आर्डर, नियोजित शिक्षक और दारोगा बहाली काफी महत्वपूर्ण मुद्दे हैं. 


नीतीश का बढ़ा रहे टेंशन
राजधानी पटना में चिराग पासवान नियोजित शिक्षकों के साथ मीटिंग किये. इस बैठक में TET शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के सदस्यों से उन्होंने कहा कि शिक्षकों के न्याय के लिए लोक जनशक्ति पार्टी खड़ी है. उन्होंने कहा कि पार्टी इसबार अपने विजन डॉक्युमेंट में नियोजित शिक्षकों की मांग को रखेंगे. बता दें कि लोजपा अपना घोषणा पत्र 12 अप्रैल को जारी करेगी. इसको लेकर चिराग 'बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट' यात्रा पर हैं. उनका कहना है कि इस यात्रा के जरिए वे लोगों की मांगों को समझ रहे हैं.


शिक्षकों के वोटबैंक पर चिराग की नजर
लोगों का मानना है की ये अच्छी बात है कि चिराग को शिक्षकों की चिंता है, मगर ऐसा कर के वो सीएम नीतीश का टेंशन बढ़ा रहे हैं. कई सवाल भी विपक्ष के नेता खड़ा कर रहे हैं. विपक्षी नेताओं का कहना है कि चुनाव के समय ही क्यों चिराग को शिक्षकों की चिंता हो रही है. दरअसल बिहार में लगभग 3 लाख नियोजित शिक्षक हैं. अगर एक घर में 3 वोट भी होंगे, तो कुल मिलाकर 9 लाख वोटर्स हो जायेंगे. ऐसा माना जा रहा है कि मदद के बहाने चिराग की नजर एक बड़े वोट बैंक पर है.