अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
28-Jan-2023 02:25 PM
By First Bihar
PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाधान यात्रा पर निकले हुए हैं। इस दौरान वो आज खगड़िया में मौजूद हैं। सीएम यहां विकास कार्यों का जायजा ले रहे हैं और नए भवनों का उद्घाटन और शिलान्यास भी कर रहे हैं। इसी बीच लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान नीतीश कुमार को खुला चैलेंज दे दिया है।
चिराग ने कहा कि, बिहार के मुख्यमंत्री के पास कोई भी विजन नहीं है। उनको मैं खुले मंच से चुनौती देता हूं कि, मुझ से आकर आमने - सामने बैठ कर किसी भी मसले पर बातचीत कर लें उनको मालूम चल जाएगा की उनको राज्य की समस्या के बारे में उनको कितनी जानकारी है। इसके आलावा चिराग ने जेडीयू के भविष्य को लेकर भी हमला बोला है।
चिराग पासवान ने कहा है कि, अब जदयू में बचा ही क्या है जिस दल का नेता दूसरे दल के नेता को अपना उत्तराधिकारी मान ले तो उसका अस्तित्व बचता कहां है। नीतीश कुमार ने तो कबूल कर ही लिया है कि उनके बाद सीएम पद के लिए दूसरे दल का नेता उत्तराधिकारी होगा। चिराग ने कहा कि जिस दल का कोई भविष्य ही नहीं है उसका वर्तमान क्या होगा।
चिराग ने कहा कि , मुख्यमंत्री जी अपने आप को प्रधानमंत्री बनाने के लालच में दूसरे राज्यों का दौरा कर रहे हैं। लेकिन, कभी वो वहां जाकर यह नहीं देखते है कि उनका विकास कार्य क्या है वो लोग किस तरह अपने राज्यों का विकास कर रहे हैं। इनके पास कोई विकास का मॉडल नहीं है। इसके पास कोई विज़न ही नहीं है विकास का तो फिर इसपर बात की क्या करेंगे।
चिराग ने कहा कि, बिहार में वतर्मान में किस तरह की राजनीति हो रही है यह मुझे समझ नहीं आ रहा है। यहां के राजनेता और उनकी पार्टी को सिर्फ को सिर्फ अपनी पड़ी हुई है। जबकि, यह जो कुछ ही हो रहा है वह उनकी पार्टी के अंदर का विषय है। इसे आपस में बात कर के सुलझा लें। इसके अलावा भी बिहार की राजनीति में कई समस्याएं है, जिस पर चर्चा होनी चाहिए।