Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप बेगूसराय में दिनदहाड़े वॉलीबॉल खिलाड़ी को मारी गोली, हालत गंभीर Bihar News: खंभे पर चढ़े थे बिजली ठीक करने… अचानक दौड़ा करंट, वार्ड सदस्य की दर्दनाक मौत नीतीश कुमार के इस्तीफे पर संतोष सुमन का बयान, बोले- बिहार को मिलेगा सर्वसमावेशी नया मुख्यमंत्री ‘JDU से सीएम नहीं बनाया तो NDA की दुर्गति तय’, नीतीश कुमार के इस्तीफे पर बोले पप्पू यादव ‘JDU से सीएम नहीं बनाया तो NDA की दुर्गति तय’, नीतीश कुमार के इस्तीफे पर बोले पप्पू यादव बिहार में नशे के नेटवर्क पर बड़ा वार… 12 हजार से ज्यादा कफ सिरप जब्त, 4 गिरफ्तार वैशाली में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रुपये घूस लेते दारोगा रंगे हाथ गिरफ्तार बेतिया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप, पति और ससुर गिरफ्तार
30-Jan-2023 07:48 AM
By First Bihar
PATNA : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच अब सड़कों की लड़ाई शुरू हो गई है। चिराग का कहना है कि सर के सिर्फ नेताओं के घर तक नहीं बल्कि बिहारियों के घर तक पहुंचने चाहिए। लेकिन, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सिर्फ नेताओं के घर तक पहुंचने के लिए सड़क बनाते हैं।
दरअसल, बीते दिनों लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने मुख्य्मंत्री नीतीश कुमार के समाधान यात्रा पर सवाल उठाते हुए कहा था कि, बिहार के विकास के लिए नीतीश कुमार के पास कोई योजना नहीं है। नीतीश कुमार किसी भी समस्या का समाधान नहीं कर सकते। नीतीश कुमार जीरो विजन के मुख्यमंत्री हैं और उन्हें पता ही नहीं कि समाधान क्या है।
वहीं, जब इन आरोपों को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि, आज कोई कुछ बोल दिया लेकिन रामविलास पासवान के गांव तक जाने का रास्ता नहीं हुआ करता था उनके गांव तक जाने की सड़क भी हमारी सरकार के तरफ से बनाया गया। इसके बाद अब एक बार फ़िर से नीतीश कुमार के इन जवाबों को लेकर चिराग पासवान ने उन पर हमला बोला है।
चिराग पासवान ने कहा है सर के सिर्फ नेताओं के घर तक नहीं बल्कि आम बिहारियों के घर तक पहुंचने चाहिए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का यह कहना कि मेरे पिता स्व. रामविलास पासवान के घर जाने वाली सड़के उन्होंने बनवाई है, हैरत अंगेज है।
इसके आगे चिराग ने कहा कि जिस सड़क का जिक्र कर मुख्यमंत्री जी अपना विकास कार्य करवा रहे हैं, क्या उनका निर्माण उन्होंने अपने जेब से पैसे लगाकर करवाया है? उन्हें यह बताना चाहिए। मेरे घर की सड़क से अधिक जरूरत कई जिलों में और कई बिहारियों के घर तक सड़कें बनवाने की होनी चाहिए। लेकिन, इसको लेकर अब तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास कोई विजन ही नहीं है।
आपको बताते चलें कि, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार समाधान यात्रा पर लगे हुए हैं। इस तरह महाराज के तमाम जिलों में जाकर वहां चल रहे सरकारी योजनाओं की समीक्षा करते हैं और नए योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करते हैं। इसी कड़ी में जब वह खगड़िया पहुंचे थे तो चिराग पासवान ने उनके इस यात्रा पर हमला बोला था जिसके जवाब में नीतीश कुमार ने भी कहा था कि, रामविलास पासवान के घर तक जाने का रास्ता उनके द्वारा ही बनवाया गया।