बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानित अब पटना में भी दिखेगी काशी जैसी भव्यता… इन घाटों पर होगी गंगा आरती, जान लीजिए पूरा शेड्यूल बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त Bihar News: नीतीश कुमार ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा...नेताओं में मायूसी, JDU महासचिव बोले- यह निर्णय भीतर तक झकझोर देने वाला है PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल Success Story: दो सगे भाई, एक सपना… पहले ही प्रयास में दोनों ने फतह किया UP PCS, जानिए इनकी सफलता की कहानी
08-Sep-2020 11:42 AM
PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले लगातार यह कयास मजबूत हो रहे हैं कि एनडीए का टूटना तय है. बीजेपी-जेडीयू के सहयोगी लोजपा सुप्रीमो चिराग पासवान की नीतीश कुमार से ठनी हुई है और वो नीतीश पर हमले बोलने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं. एससी-एसटी को लेकर बिहार सरकार के फैसले पर चिराग पासवान ने एक लेटर बम फोड़ा जिसके बाद एनडीए में बवाल बढ़ गया है.
बिहार सरकार के मंत्री और जेडीयू नेता नीरज कुमार ने चिराग पासवान को जवाब दिया है. फर्स्ट बिहार से बातचीत करते हुए नीरज कुमार ने कहा कि एससी-एसटी अत्याचार अधिनियम के मामले में बिहार सरकार ने जो काम किया है उसका राष्ट्रीय औसत देख लें. बिहार के हर जिले में अनुसूचित जाति-जनजाति का थाना है. हम घोषणा नहीं करते सीएम नीतीश कुमार ऐसे राजनेता हैं जो कमिटमेंट करते हैं. हमने कहा था कि हम बिजली पहुंचाएंगे, काम के नाम पर नीतीश कुमार का मुकाबला देशभर में नहीं है.
कोरोना के मामले में भी नीतीश कुमार ने काम किया है उसकी तुलना दूसरे राज्यों से कर लें. रूम में बैठकर सच्चाई पता नहीं चलेगी. हम जो कहते हैं, वो करते हैं हमारे नेता घोषणा पत्र वाले नहीं हैं.
आपको बता दें कि बिहार सरकार ने यह फैसला किया है कि एससी-एसटी वर्ग से आने वाले किसी की हत्या होती है तो सरकार परिवार के एक सदस्य को नौकरी देगी. लोजपा सुप्रीमो चिराग पासवान ने बकायदा सीएम नीतीश कुमार को एक चिट्ठी लिखी और इस फैसले पर सवाल उठाए. उन्होंने अपने पत्र में कहा कि अब तक एससी-एसटी वर्ग से आने वाले जितने लोगों की हत्याएं हुई हैं, बिहार सरकार उन सभी लोगों के परिवार के सदस्य को नौकरी दें. चिराग पासवान ने यह भी मांग की कि ऐसी हत्याओं के जितने मामले लंबितहैं, उसका स्पीडी ट्रायल होना चाहिए, नहीं तो बिहार के लोग इसे चुनावी घोषणा हीं समझेंगे.