परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार
17-May-2023 09:00 PM
By FIRST BIHAR EXCLUSIVE
PATNA: पांच दिनों के बिहार के दौरे पर आये बागेश्वर के बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दरबार में मत्था टेकने के लिए बीजेपी नेताओं का तांता लगा रहा. बीजेपी के हर छोटे-बड़े नेता ने बाबा के दरबार में हाजिर होने की अर्जी लगायी. आरोप लगा कि बीजेपी ने बाबा बागेश्वर को हाईजैक कर लिया. लेकिन बगैर चर्चा में आये चिराग पासवान की पार्टी के नेता हुलास पांडेय ने बाबा को पकड़ लिया है. पटना एयरपोर्ट से आज जब खजुराहो के लिए बाबा बागेश्वर का चार्टर प्लेन उड़ा तो हुलास पांडेय उसी प्लेन में सवार थे.
हुलास पांडेय का इंतजाम
13 मई को जब धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पटना पहुंचे थे तो उऩके लिए मध्य प्रदेश से गाड़ी आयी थी. धीरेंद्र शास्त्री उसी गाड़ी पर सवार होकर एयरपोर्ट से होटल पहुंचे थे. लेकिन उसके बाद बाबा बागेश्वर जब भी होटल से निकले एक नयी काली एसयूवी पर सवार होकर ही निकले. बाबा बागेश्वर से जुड़े लोगों ने बताया कि वह गाड़ी हुलास पांडेय की थी. हुलास पांडेय ने बाबा बागेश्वर के पटना से नौबतपुर आने जाने के लिए नयी गाड़ी खरीदी थी. बाबा उसी गाड़ी पर घूम रहे थे. हालांकि हुलास पांडेय इस मसले पर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं.
चार्टर प्लेन भी बुक कराया
13 मई को जब बाबा बागेश्वर पटना पहुंचे थे तो दिल्ली से पटना के बीच चलने वाली सामान्य फ्लाइट से आये थे. लेकिन 17 मई की शाम उन्होंने पटना से खजुराहो के लिए चार्टर प्लेन से उड़ान भरी. ये चार्टर प्लेन रेड बर्ड नाम की एवियेशन कंपनी की थी. सूत्रों के मुताबिक हुलास पांडेय ने ही बाबा के लिए ये प्लेन बुक कराया था. हुलास पांडेय बाबा के साथ ही चार्टर प्लेन पर सवार होकर खजुराहो गये. खजुराहो ही बागेश्वर धाम का नजदीकी एयरपोर्ट है. धीरेंद्र शास्त्री खजुराहो से बागेश्वर धाम तक सड़क मार्ग से जायेंगे.
सूत्रों के मुताबिक नौबतपुर के तरेत पाली मठ में बाबा बागेश्वर के कार्यक्रम के आयोजन में भी हुलास पांडेय ने अपनी ताकत झोंकी. उन्होंने वहां भी कई इंतजाम कराये. हालांकि उसके बारे में खुद हुलास पांडेय कुछ बोल नहीं रहे हैं. लेकिन उनकी मदद की पुष्टि आयोजन समिति से जुड़े लोगों ने फर्स्ट बिहार से बातचीत में की है.
कौन हैं हुलास पांडेय?
हुलास पांडेय लोजपा(रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान के बेहद करीबी नेता हैं. वे पार्टी के राज्य संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष हैं. बाहुबली हुलास पांडेय विधान पार्षद भी रह चुके हैं.
