Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर
09-Nov-2022 12:19 PM
PATNA : बिहार में दो विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव का परिणाम आने के बाद विपक्षी दल भाजपा द्वारा सबसे अधिक सवाल बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कैडर वोट को लेकर किया जा रहा है। भाजप द्वारा यह साफ़ तौर पर कहा जा रहा है कि नीतीश का वोट बैंक अब खत्म हो गया है, उनके पास कोई वोट बैंक नहीं रहा है। वहीं, महागठबंधन के तरफ से भाजपा के इस आरोप पर कहा जा रहा है कि चिराग पासवान ना होते तो इतनी वोट बीजेपी को नहीं आती। इसी कड़ी में अब लोक जनशक्ति पार्टी ( रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने भी नीतीश कुमार पर तीखा हमला किया है।
लोजपा (रामविलास ) के नेता चिराग पासवान ने बिहार उपचुनाव में आएं परिणाम को लेकर नीतीश कुमार पर सवाल उठाते हुए कहा है कि मुझे नहीं पता बीजेपी को कितना वोट आता नहीं आता लेकिन नीतीश कुमार महागठबंधन के नेता यह बताएं कि क्या महागठबंधन को उतना वोट मिला है जितना मिलना चाहिए था ? चिराग ने कहा कि, जब अनंत सिंह 2020 में चुनाव लड़े थे तो उस वक्त भी इतना ही वोट आया था। जब जदयू और भाजपा मिलकर चुनाव लड़ी थी तो उस वक्त भी नीतीश कुमार की पार्टी को 40000 वोट आया था। इस बार के चुनाव में नीतीश कुमार की पार्टी मात्र अपने दम पर 1000 वोट ही दिलवा पाएं हैं। यह दर्शाता है कि आज की तारीख में कम से कम नीतीश कुमार कोई फैक्टर नहीं रहे हैं। नीतीश कुमार पूरी तरह से अपना जनाधार खो चुके हैं।
चिराग ने कहा कि मोकामा में महागठबंधन की जीत नहीं है यह पूरी तरह से अनंत सिंह की अपनी जीत है उनका अपना प्रभाव क्षेत्र में रहा है वह अकेले भी लड़ लड़ के जीतते रहे हैं गोपालगंज में जहां है इनको अपना प्रभाव दिखाना था वहां तो उनकी हार हुई है। इसके आलावा चिराग ने आगामी दिनों में बिहार में एक सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर कहा कि वह कुढ़नी में हो रहे उपचुनाव में बीजेपी को समर्थन देंगे। इसके आलावा जब चिराग से ईडब्ल्यूएस आरक्षण को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि डब्ल्यूएस को लेकर हम लोग शुरू से कह रहे थे कि ऐसे लोग जो सवर्ण समाज से आते हैं और आर्थिक रूप से सक्षम नहीं है तो उनको आरक्षण मिलना चाहिए। इसको लेकर शुरू से ही हमारे नेता रामविलास पासवान और हमारी पार्टी ने इसका समर्थन किया है। हम लोग हमेशा संदेश जता रहे थे कि कहीं ना कहीं कोर्ट कचहरी के मामले में इस आरक्षण को उलझाया जाएगा।
वहीं, इस मामले को लेकर कल बिहार के मुख्यमंत्री द्वारा आरक्षण की सीमा में बढ़ोतरी को लेकर चिराग ने कहा कि मुख्यमंत्री कहते क्या है और करते क्या है उनकी कार्यशैली में हमेशा मतभेद देखने को मिला है। बिहार में आपकी सरकार है आपका राज है, इसलिए आपको जो करना है वो करें। वहीं, जातीय जनगणना को लेकर चिराग पासवान ने कहा वह गए थे प्रधानमंत्री से मिलने और आप बिहार में तो करवाइए आपकी ही सरकार है और अगर आप इस विषय को इतना मानते हैं तो बिहार में करके दिखाइए पहले हम लोग समर्थन करेंगे।