ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar police news : महिला कॉन्स्टेबल की संदिग्ध मौत: बंद बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव, नोट्स से खुल सकते हैं राज Bihar News : बिहार में गंगा के बाद अब फल्गु नदी के किनारे बदलेगा शहर का चेहरा, इस जिले में बनेगी 16KM सड़क; जाम से मिलेगी राहत Bihar Census News : जनगणना 2027 में बड़ा बदलाव! अब पूछा जाएगा—घर की बागडोर महिला के हाथ में या पुरुष के? JP Ganga Path : पटना में बन रहा 7KM का मेगा रिवरफ्रंट पार्क! जेपी गंगा पथ बनेगा टूरिस्ट हब, जानें क्या-क्या मिलेगा BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध

Home / news / चाचा के मंत्री बनते ही तिलमिलाए चिराग बोले.. नीतीश सरकार अब जाएगी, बिहार...

चाचा के मंत्री बनते ही तिलमिलाए चिराग बोले.. नीतीश सरकार अब जाएगी, बिहार में होगा मध्यावधि चुनाव

08-Jul-2021 07:18 AM

By Ramesh Rai

SAMSTIPUR : एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान से बगावत कर केंद्र में मंत्री बन चुके चाचा पशुपति पारस को भतीजे ने शुभकामना दी है। आशीर्वाद यात्रा पर निकले चिराग पासवान इस बात का इंतजार करते रहे कि कब उनके चाचा पशुपति पारस मंत्री पद की शपथ लेते हैं। पशुपति कुमार पारस ने जब मोदी कैबिनेट में शपथ ली उसके बाद उन्होंने बिहार में नीतीश सरकार को लेकर बड़ी भविष्यवाणी कर दी। चिराग पासवान ने कहा कि बिहार में नीतीश सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है और राज्य में जल्द ही मध्यावधि चुनाव होंगे। 


चाचा पशुपति पारस पर तंज कसते हुए चिराग पासवान ने कहा कि मंत्री पद के लालच में आज पशुपति पारस उस व्यक्ति की गोद में जाकर बैठ गए हैं जिसने रामविलास पासवान को अपमानित करने का काम किया। पद के लालच में चाचा परिवार और पार्टी दोनों को भूल चुके हैं। चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी पार्टी को लगातार तोड़ने का काम किया गया। नीतीश कुमार तोड़फोड़ की राजनीति में माहिर खिलाड़ी हैं लेकिन अब संकट उनके माथे पर आने वाला है। 


चिराग पासवान ने कहा कि चाचा भले ही मंत्री बन गए हो लेकिन पार्टी पर उनका दावा मजबूत नहीं है। चिराग के लिए यह एक कानूनी लड़ाई है और उनके मुताबिक पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने इस बात पर मुहर लगा दी है कि लोक जनशक्ति पार्टी का अध्यक्ष कौन था और कौन रहेगा। चिराग ने कहा कि अगर पशुपति पारस को लोक जनशक्ति पार्टी के कोटे से मंत्री बनाया गया तो यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है। उन्होंने खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर इस बाबत जानकारी दी थी कि पशुपति पारस को लोक जनशक्ति पार्टी से निष्कासित किया जा चुका है। चिराग ने कहा कि पीएम मोदी किसी भी पार्टी से पारस को मंत्री बना सकते थे लेकिन एलजेपी कोटे से नहीं चिराग पासवान ने कहा है कि वह इस मामले को कानूनी लड़ाई में ले जाएंगे।