Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश
10-Jun-2020 07:36 AM
BETIAH : क्या भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप गवाही देने के लिए बिहार के बेतिया कोर्ट में हाजिर होंगे. गवाही भी किसी ऐरे गैरे के खिलाफ नहीं बल्कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के खिलाफ. कोरोना वायरस को लेकर बेतिया कोर्ट में ऐसी ही याचिका दायर की गयी है. कोर्ट ने 16 जून को मुकदमे पर सुनवाई की तारीख मुकर्रर की है.
बेतिया कोर्ट में अजीबोगरीब मुकदमा
बिहार के बेतिया के सिविल कोर्ट में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और WHO के डायरेक्टर जनरल डॉ टेडरॉस एथानम गैब्रेसस के खिलाफ मुकदमा दायर किया गया है. कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर ये मुकदमा स्थानीय वकील मुराद अली ने दायर किया है. मुकदमे में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और डब्ल्यूएचओ के डीजी पर पूरी दुनिया के साथ साथ बिहार के बेतिया जिले में कोरोना वायरस फैलाने का आपराधिक कारनामा करने का आरोप लगाया है. कोर्ट में परिवाद दायर हुआ है. लिहाजा सुनवाई के लिए सीजेएम की अदालत ने 16 जून की तारीख मुकर्रर की है.
नरेंद्र मोदी और डोनाल्ड ट्रंप गवाह
मुराद अली की ओर से दायर इस मुकदमे में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गवाह बनाया है. मुकदमा दायर करने वाले वकील ने कहा है कि चीन के राष्ट्रपति ने अपने देश के वुहान से कोरोना वायरस का प्रसार शुरू किया जो बिहार के बेतिया तक पहुंच गया. मुकदमे में आरोप लगाया गया है कि WHO के DG ने कोरोना वायरस को लेकर पूरी दुनिया को झांसे में रखा जिससे स्थिति इतनी बिगड़ गयी.
बिहार के बेतिया कोर्ट में दायर ये मुकदमा बेहद दिलचस्प है. क्या बेतिया की सिविल कोर्ट किसी दूसरे देश के राष्ट्रपति के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दे सकती है. सवाल ये भी है कि क्या भारत के प्रधानमंत्री के साथ साथ अमेरिका के राष्ट्रपति को गवाही के लिए बुलाया जा सकता है. देखना होगा कि 16 जून को सुनवाई में कोर्ट क्या निर्देश देती है.
गौरतलब है कि बिहार में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या पांच हजार से ज्यादा हो चुकी है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा के मुताबिक बिहार में अब तक 32 लोगों की मौत कोरोना वायरस के कारण हो चुकी है