Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य
14-Oct-2020 11:43 AM
By Ganesh Samrat
DESK : राजद सुप्रिमो लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने आज राघोपुर से अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया. बुधवार की सुबह से ही तेजस्वी के इंतजार में उनके कार्यकर्ता मौजूद थे. इन सब में ही एक लालू यादव का भक्त भी मौजूद था, जो बेसब्री से तेजस्वी यादव का इंतजार कर रहा था.
तेजस्वी यादव के नामांकन के इंतजार में सुबह से लालू के भक्त सत्येंद्र राय भी मौजूद थे.सत्येंद्र राय ने 2005 में ही मन्नत मांगा था कि जबतक लालू यादव की सरकार नहीं आ जाती वे अपना बाल और दाढ़ी नहीं कटाएंगे. तब से सत्येंद्र इसी का इंतजार कर रहे हैं.
वैशाली में प्रवेश करते ही सत्येंद्र अपनी साइकिल पर लालटेन और लालू का झंडा बांधे हुए चिलचिलाती धूप में तेजस्वी के इंतजार में खड़े दिखे. सतेंद्र को पूरी उम्मीद है कि इस साल तेजस्वी यादव की सरकार बनेगी और वे तेजस्वी के सीएम पद की शपथ लेते ही गांधी मैदान में मुंडन कराएंगे. सत्येंद्र का कहना है कि इस बार बिहार में तेजस्वी यादव पहले से भी ज्यादा वोटों से जीत जाएंगे और उनकी पार्टी की ही सरकार बनेगी. राघोपुर की जनता इस बार तेजस्वी को रिकॉर्ड मतों से विजई बनाएगी. सत्येंद्र राय लालू के सिपाही के तौर पर वैशाली में जाने जाते हैं. वे 25 सालों से साइकिल से ही लालू प्रसाद यादव के लिए झंडा लेकर खड़े रहते हैं.