मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड
16-Sep-2022 08:19 AM
PATNA : बिहार में शिक्षक बनने का सपना देख रहे छठे चरण के चयनित अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। शिक्षक नियोजन में जिला परिषद नियोजन इकाइयों के तहत हाईस्कूलों के लिए चुने गए शिक्षक अभ्यर्थियों को 28 सितंबर को जॉइनिंग लेटर मिल जाएगा। इसमें पटना और सारण जिला परिषद को शामिल नहीं किया गया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक मनोज कुमार ने कल यानी गुरुवार को शिड्यूल जारी कर दिया है।
पटना और सारण के अलावा सभी जिला परिषद नियोजन इकाइयों द्वारा पहले से निर्धारित काउंसिलिंग में ऐसे अभ्यर्थी जिनका चयन नहीं हो पाया था, उनकी वेटिंग लिस्ट और विषयवार उपलब्ध रिक्त पद से संबंधित सूचना नियोजन इकाई द्वारा जिला के एनआईसी पोर्टल पर 21 सितंबर को प्रकाशित किया जाएगा।
वेटिंग लिस्ट और रोस्टर बिंदु के मुताबिक़, 26 सितंबर को चयन सूची तैयार कर पैनल निर्माण समिति से अनुमोदन प्राप्त कर जिला एनआईसी की वेबसाइट पर प्रकाशित कर दिया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को 28 सितंबर को जॉइनिंग लेटर मिल जाएगा। दरअसल, शिक्षा विभाग छठे चरण की शिक्षक भर्ती जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश कर रही है। इसके बाद जल्द ही सातवें चरण की प्रक्रिया भी शुरू करना है। अगर सातवें चरण की प्रक्रियामें देरी होती है तो मामला कोर्ट में भी जा सकता है।