Bihar road acciden : थार जीप ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल BIHAR CRIME: लिफ्ट देने के बहाने लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार LPG cylinder booking : 45, 35 या 25 दिन... सिंगल या डबल सिलेंडर – अब अफवाहों में मत फंसिए, ये है असली नियम; सरकार ने कर दिया सब क्लियर CBSE की नई पहल: अब काउंसलरों की स्किल का AI से होगा आकलन, घर बैठे दे सकेंगे परीक्षा, जानिए पूरी अपडेट BIHAR NEWS : बिहार में कानून और व्यवस्था पूरी तरह से बर्बाद ! तेजस्वी यादव ने कहा – पुलिस शराब के नशे में निर्दोषों को मार रही, अब न्याय होना जरूरी... Ramnavami 2026 : ध्यान रखें! रामनवमी पर पटना में शोभा यात्रा के दौरान कोई भी डीजे नहीं चलेगा, भारी भीड़ से बचें Bihar Pension Update: रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट: सरकार ने किए अहम बदलाव, अब समय पर पेंशन मिलने की गारंटी! Congress notice : 24 अकबर रोड पर ताला? कांग्रेस को इस दिन तक ऑफिस खाली करने का नोटिस, पढ़िए क्या है पूरी खबर BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर में बेरहमी! पड़ोसियों से विवाद के बाद केला व्यवसायी का सिर और चेहरा कूच कर हत्या, गांव में कोहराम बिहार में दो दिन से लापता किशोर का पोखर में मिला शव, दादा की भी सदमे में हुई मौत, इलाके में हड़कंप
02-Nov-2024 04:42 PM
By First Bihar
PATNA: आगामी पांच नवंबर से सूर्य उपासना का चार दिवसीय अनुष्ठान शुरू हो जाएगा। पटना में छठ महापर्व को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। छठ व्रतियों को किसी तरह की कोई दिक्कत न हो इसको लेकर जिला प्रशासन की टीम ने कमर कस लिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर से खुद पटना के गंगा घाटों का निरीक्षण किया है और अधिकारियों को जरुरी निर्देश दिए हैं।
दरअसल, 5 नवंबर को नहाय-खाय के साथ ही छठ महापर्व की शुरूआत हो जाएगी। छठव्रती 6 नवंबर को खरना करेंगी जबकि 7 नवंबर को अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्ध्य देंगी वहीं 8 नवंबर को उदयगामी सूर्य को अर्ध्य देने के साथ ही चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन हो जाएगा। ऐसे में छठव्रतियों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो इसको लेकर पटना जिला प्रशासन पूरी तरह से सजग है और गंगा घाटों पर जिला प्रशासन की तरफ से तमाम तरह की व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
जिला प्रशासन द्वारा की जा रही तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को गंगा घाटों पर पहुंचे और कैबिनेट के मंत्रियों और विभागीय अधिकारियों के साथ स्टीमर पर सवार होकर तमाम गंगा घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव और मंत्री विजय चौधरी के साथ साथ विभिन्न विभाग के अधिकारी और पटना डीएम चंद्रशेखर सिंह मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को सख्त निर्देश दिया है कि छठ महापर्व में किसी तरह की कोई कोताही नहीं होनी चाहिए और गंगा घाटों पर सुरक्षा के साथ साथ लाइटिंग, बैरिकेडिंग, गंगा में नाव के साथ साथ तमाम जरूरी व्यवस्था उपलब्ध होनी चाहिए। बता दें कि पटना के शहरी क्षेत्र में कुल 109 घाटों पर छठव्रति छठ पर्व कर सकेंगे। पटना के छठ घाटों को 19 सेक्टरों में बांटा गया है और हर सेक्टर में मजिस्ट्रेट की नियुक्त की गई है। जल्द ही पटना के खतरनाक घाटों की सूची जारी कर दी जाएगी।



