ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / Chhath Mahaparv: स्टीमर पर सवार होकर जेपी नड्डा ने गंगा घाट के अद्भुत...

Chhath Mahaparv: स्टीमर पर सवार होकर जेपी नड्डा ने गंगा घाट के अद्भुत नजारे को देखा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी रहे साथ

07-Nov-2024 06:30 PM

By First Bihar

PATNA: लोक आस्था का महापर्व छठ पर BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पटना में हैं। छठ महापर्व के तीसरे दिन अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को आज अर्घ्य दिया गया। इस दौरान जेपी नड्डा, सीएम नीतीश कुमार स्टीमर पर सवार होकर पटना के गंगा घाट के अद्भुत नजारें को देखा। श्रद्धालुओं की भीड़ को देख स्टीमर पर सवार लोग भी दंग रह गये। 


लोगों की श्रद्धाभक्ति देखते ही बन रही थी। दानापुर से लेकर पटना सिटी तक छठी मईया के गीतों से पूरा वातावरण गूंज उठा। जेपी नड्डा और नीतीश कुमार ने हाथ जोड़कर छठव्रतियों का हाथ जोड़कर अभिवादन किया।  


बता दें कि पहले सीएम नीतीश ने अपने घर पर अर्घ्य दिया फिर स्टीमर से गंगा घाटों और छठ महापर्व का नजारा देखने के लिए निकल गये।  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बहन और परिवार के अन्य सदस्य सीएम आवास पर छठ कर रही हैं। सीएम हाउस में बनाए गये पोखर में उन्होंने भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। इस मौके पर परिवार का पूरा सदस्य मौजूद था।