ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / 14 दिन से धरना पर बैठे पूर्णिया विश्वविद्यालय के कर्मी की मौत, आंदोलनकारियों...

14 दिन से धरना पर बैठे पूर्णिया विश्वविद्यालय के कर्मी की मौत, आंदोलनकारियों और पुलिस के बीच झड़प

29-Jun-2020 05:29 PM

By tahsin

PURNIA : पूर्णिया से बड़ी खबर आ रही है। 14 दिनों से धरना पर बैठे पूर्णिया विश्वाविद्यालय कर्मी की मौत हो गयी। मौत के बाद आंदोलनकारियों का गुस्सा भड़क उठा। हंगामे के बीच पुलिस ने उनकी झड़प हुई । 


लगातार 14 दिनों से हड़ताल पर बैठे पूर्णिया विश्वविद्यालय के कर्मियों का गुस्सा तब फूट पड़ा जब धरना पर बैठे एक कर्मी की दिल का दौड़ा पड़ने से मौत हो गयी । मृतक राम सोहित मंडल फॉरबिसगंज कॉलेज में नियुक्त हुए थे , जिसके बाद उन्हें विश्विद्यालय में कार्यभार संभालने बुलाया गया, फिर वहां से विभिन्न कॉलेज में भेजा गया था, वर्तमान में पूर्णिया के धमदाहा में पीटीआई के तौर पर कार्यरत थे । 


मृतक की पत्नी का आरोप है कि धरना समाप्त करने के लिए उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा था। इस मामले में विश्विद्यालय के पीआरओ रजनीश का नाम सामने आया है, जिन पर आरोप है कि कॉल पर अंतिम बार बात हुई थी तब से वो परेशान थे । पत्नी ने आरोप लगाया है कि वे बीते 4 साल से सैलरी नहीं मिलने पर थक हार कर अंतत: आंदोलन पर बैठे थे, जिसे बार-बार खत्म करने की धमकी मिल रही थी । 


उधर मृतक कॉलेजकर्मी के शव के साथ परिजन और अन्य कर्मी विश्विद्यालय परिसर के धरना स्थल पर बैठ गए। प्रदर्शन कर लोगों की मांग थी कि कुलपति सहित अन्य आधिकारिक पद पर बैठे पदाधिकारी के खिलाफ अविलम्ब कार्यवाही करें । सदर एसडीपीओ आनन्द कुमार पांडेय के साथ 4 थाना की पुलिस बल विश्विद्यालय परिसर पहुंची। आक्रोश इतना बढ़ गया कि पुलिस और आंदोलनकारियों के बीच तीखी बहस हुई । अंत मे मामला दर्ज कर शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया ।