बिहार में जानलेवा बनी ठंड: बच्चे की मौत से हड़कंप, जिला प्रशासन पर उठ रहे सवाल बिहार में जानलेवा बनी ठंड: बच्चे की मौत से हड़कंप, जिला प्रशासन पर उठ रहे सवाल MHA Notification BSF : केंद्रीय गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, BSF कांस्टेबल भर्ती में 50% कोटा; MHA ने जारी किया नोटिफिकेशन Indian Railways: भारतीय रेलवे की नई पहल: ‘एक देश, एक रेलवे, एक पहचान पत्र’ से कर्मचारियों के लिए देगा यह डिजिटल सुविधा Bihar Board Document Verification: इस दिन से बिहार बोर्ड में दस्तावेज सत्यापन होगा केवल ऑनलाइन, अब ऑफलाइन आवेदन बंद Indian Embassy USA : अमेरिका में कितने दिन रह सकते हैं भारतीय यात्री? दूतावास ने बताया तरीका; जानें I-94 फॉर्म और CBP नियम Bihar News: बिहार–नेपाल सीमा पर नार्को-आतंक नेटवर्क का पर्दाफाश, भारतीय सेना के भगोड़े जवान सहित दो गिरफ्तार Bihar politics : नीतीश कुमार दिल्ली दौरे पर, पीएम मोदी और अमित शाह से करेंगे मुलाकात, कैबिनेट विस्तार समेत इन मुद्दों पर होगी चर्चा Bihar Bhumi: बिहार में सोने, चांदी और हीरे से भी महंगे जमीन के भाव, जानिए इस इलाके में एक कट्ठे का क्या है रेट Gandhi Maidan : गांधी मैदान से रोक हटी, इन कामों के लिए दीघा घाट और कलेक्ट्रेट घाट बने नए केंद्र; प्रसाशन ने जारी किया नया आदेश
04-Apr-2021 12:11 PM
DESK: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र बीजापुर और सुकमा जिले में शनिवार को हुए नक्सलियों के साथ मुठभेड़ के बाद अब तक 21 जवान लापता हैं जिनकी खोजबीन जारी है। इस दौरान 5 जवान शहीद हुए हैं जबकि 30 जवान घायल हुए हैं। घायल जवानों में से 7 जवानों को रायपुर और 23 जवानों को बीजापुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुरक्षाबलों का दावा है कि इस मुठभेड़ में करीब 9 नक्सली मारे गये और कम से कम 12 नक्सली घायल हुए है। एक वर्दी पहनी महिला नक्सली का शव भी बरामद किया गया है। इस मुठभेड़ में नक्सलियों को भारी नुकसान हुआ है।

जवानों के शहीद होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया है। पीएम मोदी ने कहा कि जवानों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जाएगा। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा है..."मेरी संवेदनाएं छत्तीसगढ़ में शहीद हुए जवानों के परिजनों के साथ है। वीर शहीदों के बलिदान को कभी नहीं भुलाया जा सकेगा। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना है"
बस्तर क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बीजापुर और सुकमा जिले के जोनागुड़ा गांव के पास सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच शनिवार को हुई मुठभेड़ के बाद से 21 जवान लापता हैं। लापता जवानों से अब तक कोई संपर्क नहीं हो पाया है। लापता जवानों की खोजबीन जारी है। घटना के बाद सीआरपीएफ डायरेक्टर जनरल कुलदीप सिंह भी आज हालात का जायजा लेने छत्तीसगढ़ पहुंचे। उन्होंने बताया कि 21 लापता जवानों में से 7 CRPF के जवान हैं। हमले में शहीद हुए 5 जवानों में से भी 2 CRPF के हैं। इसके अलावा घायल हुए जवानों में से भी 16 जवान CRPF के हैं। वही सुरक्षा बलों ने घटनास्थल से एक महिला नक्सली का शव बरामद किया है। मुठभेड़ में नक्सलियों को भी काफी नुकसान होने की खबर है।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के बीजापुर और सुकमा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में नक्सलियों से मुठभेड़ में सुरक्षा बल के 5 जवान शहीद हो गये वही 30 जवान घायल हुए। जबकि 21 जवानों के लापता होने की बात सामने आ रही है। इन जवानों की खोजबीन के लिए जवानों को लगाया गया है। बताया जाता है कि शुक्रवार की रात बीजापुर और सुकमा जिले से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की कोबरा बटालियन, जिला रिजर्व गार्ड और विशेष कार्य बल के संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना किया गया था। इस अभियान में बीजापुर जिले के तर्रेम, उसूर और पामेड़ तथा सुकमा जिले के मिनपा और नरसापुरम के लगभग दो हजार जवान शामिल थे।
शनिवार करीब 12 बजे जोनागुड़ा गांव के पास नक्सलियों की पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी बटालियन और तर्रेम के सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई थी। मुठभेड़ तीन घंटे से अधिक समय तक चली। मुठभेड़ में कोबरा बटालियन का एक जवान, बस्तरिया बटालियन के दो जवान तथा डीआरजी के दो जवान शहीद हो गए। इस दौरान कुल 5 जवान शहीद हुए जबकि 30 जवान घायल हुए। नक्सलियों के साथ मुठभेड़ के बाद अब तक 21 जवान लापता हैं जिनकी खोजबीन जारी है। सुरक्षाबलों का दावा है कि इस मुठभेड़ में करीब 9 नक्सली मारे गये और कम से कम 12 नक्सली घायल हुए है। एक वर्दी पहनी महिला नक्सली का शव भी बरामद किया गया है। इस मुठभेड़ में नक्सलियों को भारी नुकसान हुआ है।