बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा
20-Oct-2022 09:32 AM
PATNA : लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा को लेकर डाक विभाग ने बड़ी पहल शुरू की है। डाक विभाग ने महापर्व छठ के लिए पूजन सामग्रियों को देश के कोने-कोने तक पहुंचाने के लिए राजधानी पटना में एक स्टॉल लगाया गया ह। यह स्टॉल भारतीय नृत्य कला मंदिर में लगायी गई है। डाक विभाग यह पहल शिल्पकार, बुनकर, चित्रकार, कुम्हार व अन्य लोगों के साथ मिलकर शुरू किया गया है।
इसको लेकर डाक विभाग के तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार इसमें कुछ कच्चे चीजों को छोड़ दें तो पूजा में लगने वाली सभी सामग्री मिल जायेगी। इसमें केराव, सूप, ठेकुआ सांचा, गोइठा, भागलपुरी साड़ी, पानपत्ता, कपूर, गमछा, गंगा जल, लाल कपड़ा, आलता, सिंदूर, पंचमेवा, हुमाद, गरी गोला, दीया, डिजाइनदार सूप सहित कई पूजन सामग्रियां मिलना शुरू हो गई हैं।
वहीं, डाक विभाग के तरफ से मिलने वाले सामानों के दाम की बात करें तो छठ पूजन सामग्रियां के सेट का दाम अखरा सूप - 360,अखरा सूप स्पेशल - 440,डिजाइनर सूप - 878, डिजाइनर सूप स्पेशल - 1011, प्रीमियम डिजाइन सूप (बुनकर के द्वारा बनाया गया साड़ी शामिल) - 3737 रुपया तय किया गया है। बिहार मुख्य पीएमजी किशन कुमार शर्मा ने कहा कि समय कम है, इस कारण छठ पूजन सामग्रियों को कम समय में लोगों के घरों तक पहुंचाया जायेगा।
देश के कोने-कोने में डाकघरों की पहुंच अधिक होने से इस पहल की शुरुआत की गयी है। बिहार व बाहर के राज्यों में भेजे जाने वाले उत्पाद को कम समय में पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। इस बार कम समय मिला है, लेकिन अगले साल इसे बड़े रूप में देखा जा सकता है। बता दें कि, बिहार से बाहर रहने वाले लोगों को छठ में घर आना मुश्किल होता है। इन लोगों को छठ पूजा की सामग्री खोजे जाने के लिए कहीं नहीं जाना पड़े इसी को लेकर यह निर्णय लिया गया है। डाक विभाग के इस पहल से लोग अब घर बैठे सभी ऑर्डर कर सकते हैं।