ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य

चारा घोटाला में सजायाफ्ता आरके राणा का निधन, दिल्ली AIIMS में ली अंतिम सांस

23-Mar-2022 03:52 PM

DELHI : इस वक्त की बड़ी खबर दिल्ली एम्स से आ रही है। चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता आरके राणा का निधन हो गया है। आपको बता दें कि बिहार के पूर्व मंत्री आरके राणा की तबीयत 2 दिन पहले बिगड़ गई थी। जिसके बाद उन्हें रांची से दिल्ली शिफ्ट किया गया था और अब दिल्ली एम्स में उनका निधन हो गया है।


आरके राणा के लंग्स में पानी भर जाने की शिकायत सामने आई थी। इसकी वजह से उनका शरीर पूरी तरीके से संक्रमित हो चुका था। बेहतर इलाज के लिए उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। दिल्ली एम्स में आरके राणा वेंटिलेटर पर थे और अब से थोड़ी देर पहले उनका निधन हो गया है। उनके लीवर में भी भारी इंफेक्शन पाया गया था।


चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता आरके राणा को पिछले 15 मार्च के दिन बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार से रिम्स में इलाज के लिए एडमिट कराया गया था। रिम्स में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली एम्स रेफर किया और आज दिल्ली में ही उनकी मौत हो गई है। सीबीआई कोर्ट ने बीते 21 फरवरी को आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के साथ आरके राणा को भी सजा सुनाई थी। 5 साल की सजा और 5 लाख रुपये जुर्माने की सजा कोर्ट ने सुनाई थी।