मोदी सरकार "चींटी पर तोप चला रही हैं, आरजेडी सांसद का बड़ा बयान, कहा..बीमारी कैंसर की है और इलाज सिरदर्द का कर रहे है रेरा बिहार ने बिल्डरों को दी सख्त चेतावनी: अब अधूरे दस्तावेज़ पर नहीं होगा प्रोजेक्ट का रजिस्ट्रेशन पटना-गया के बीच एक जोड़ी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की शुरुआत, सभी स्टेशनों पर रुकेगी रेल यात्रियों को बड़ी राहत: बरौनी-नई दिल्ली और दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा देश भुगत रहा: मुकेश सहनी का केंद्र पर हमला chaiti chhath 2026: सूर्योपासना के दूसरे दिन छठ व्रतियों ने किया खरना पूजा, 36 घंटे की निर्जला व्रत की हुई शुरुआत सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी के बच्चों ने इंटर एग्जाम में लहराया परचम, लगातार दूसरी बार बने बिहार टॉपर अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट
19-Feb-2022 08:22 PM
DESK: चारा घोटाला मामले में दोषी करार राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को 21 फरवरी को सजा सुनाई जाएगी। ONLINE सजा का ऐलान होगा। जिसे लेकर जेल प्रशासन द्वारा लालू प्रसाद को लैपटाप उपलब्ध कराया जाएगा।
CBI के विशेष जज एसके शशि की अदालत द्वारा मामले पर सजा सुनाई जाएगी। सिविल कोर्ट में बने वीडियो कांफ्रेंसिंग केंद्र के जरीये चारा घोटाला मामले पर सजा सुनाई जाएगी। इस दौरान 40 अन्य दोषियों को भी सजा सुनाई जाएगी। फिलहाल वे बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार जेल में बंद है जबकि लालू प्रसाद और डा.केएम प्रसाद रिम्स में भर्ती है।
जेल अधीक्षक हामिद अख्तर ने बताया कि लालू प्रसाद को वीसी के जरिए ही सजा सुनाई जानी है। ऐसे में जेल प्रशासन की ओर से 21 फरवरी को एक लैपटॉप उपलब्ध कराया जाएगा। जिसके जरीये लालू प्रसाद को रिम्स के पेईंग वार्ड से ही अदालत से ऑनलाइन जोड़ा जाएगा। हालांकि इस दौरान उनके अधिवक्ता सिविल कोर्ट स्थित वीसी केंद्र में मौजूद रहेंगे।