ब्रेकिंग न्यूज़

अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग सड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंका बिहार बना फिल्म इंडस्ट्री का नया सुपरहिट सेट! 45 फिल्मों को मिली मंजूरी, हर तरफ गूंज रहा ‘लाइट, कैमरा, एक्शन’ ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा BIHAR BHUMI : अब नहीं चलेगा बहाना! बिहार सरकार ने बदल दिए दाखिल-खारिज के नियम, अफसरों की बढ़ेगी टेंशन

Home / news / चारा घोटाला : लालू से जुड़े केस की सुनवाई अब हर दिन होगी,...

चारा घोटाला : लालू से जुड़े केस की सुनवाई अब हर दिन होगी, अगले हफ्ते से फिजिकल सुनवाई के आसार

30-Sep-2021 07:00 AM

PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के खिलाफ चारा घोटाला से जुड़े एक मामले की सुनवाई अब रांची की अदालत में हर दिन होगी। चारा घोटाले के सबसे बड़े मामले डोरंडा ट्रेजरी से 139 करोड़ से ज्यादा की अवैध निकासी को लेकर अगले हफ्ते से हर दिन फिजिकल सुनवाई हो सकती है। फिलहाल इस मामले की सुनवाई हफ्ते में 3 दिन फिजिकल कोर्ट में की जा रही है। 


डोरंडा ट्रेजरी से निकासी के मामले की सुनवाई सीबीआई के विशेष न्यायाधीश एसके शशि की अदालत ने रोजाना सुनवाई करने का संकेत दिया है। अदालत ने मामले में ट्रायल फेस कर रहे लगभग 50 आपूर्तिकर्ताओं की ओर से जारी बहस जल्द ही पूरी करने का निर्देश दिया है। अब तक 22 आपूर्तिकर्ता समेत 23 आरोपियों की ओर बहस पूरी कर ली गयी है। अदालत के निर्देश पर अगली निर्धारित तारीख 30 सितंबर को 10 आपूर्तिकर्ताओं की ओर से दलीलें रखी जाएगी।


आपको बताते हैं कि आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को पहले ही चारा घोटाले से जुड़े तीन मामलों में सीबीआई की कोर्ट सजा सुना चुकी है। सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव फिलहाल झारखंड हाईकोर्ट से बेल मिलने के बाद जेल से बाहर हैं। लालू यादव जमानत पर बाहर आने के बाद लगातार दिल्ली में हैं। स्वास्थ्य कारणों से उन्होंने अब तक पटना का रुख नहीं किया है।