ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar Crime : बिहार में डबल मर्डर से दहशत ! बुजुर्ग दंपती की गला रेतकर बेरहमी से हत्या बिहार के पांच थानेदार समेत 38 पुलिस अधिकारियों की सैलरी रोकने का आदेश, SP ने सभी से मांगा जवाब Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत

छपरा शराबकांड मामले में अब तक 9 लोग गिरफ्तार, 17 लोगों से पूछताछ जारी

19-Dec-2022 08:45 PM

DESK: छपरा शराबकांड में अब तक 75 लोगों की मौत हो गयी है। हालांकि सरकार के मुताबिक सिर्फ 38 लोगों की ही मौत हुई है। शराब को लेकर हुई फजीहद ते बाद पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम ने विभिन्न जिलों में शराब के खिलाफ छापेमारी अभियान शुरू कर दी है। इस मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन सरकार ने किया है। एसआईटी ने अब तक कुल 9 लोगों को गिरफ्तार किया है वहीं संदिग्ध 17 लोगों से इस मामले में पूछताछ जारी है।


मढ़ौरा अनुमंडल के मशरख और इसुआपुर थाना क्षेत्र एवं आसपास के कई गांवों में संदिग्ध स्थिति में हुई मौत में दर्ज कांडों के त्वरित अनुसंधान एवं गिरफ्तारी के लिए अपर पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सोनपुर के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया जो लगातार छापेमारी कर रही है। Operation "Clean Drive" के तहत थानाध्यक्ष एवं चौकीदारों को शराब बेचने या पीने वालों को चिन्हित कर आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। "Clean Drive" अगले आदेश तक निरंतर चलता रहेगा। 


प्रशासनिक पदाधिकारियों / कर्मियों के साथ डोर टू डोर सर्वे एवं जागरूकता का अभियान भी जारी रहेगा। 17 और 18 दिसंबर को मद्यनिषेध विशेष अभियान के तहत 26 अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया गया और 12158 लीटर अर्द्धनिर्मित शराब विनष्ट किया गया। छपरा शराबकांड मामला सामने के बाद पिछले 6 दिनों में 350 लोगों को गिरफ्तार किया गया। 


वहीं 7064.90 लीटर शराब भी बरामद किया गया। 1 दिसंबर से 19 दिसंबर तक सारण जिला पुलिस द्वारा मद्यनिषेध अधिनियम अंतर्गत कार्रवाई करते हुए कुल 101 कांड दर्ज कर किया गया वहीं 729 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई। 01 जनवरी 2002 से 19 दिसम्बर 2022 तक सारण जिला पुलिस द्वारा मद्यनिषेध अधिनियम अंतर्गत कार्रवाई करते हुए कुल 3500 कांड दर्ज कर 9300 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई तथा 100074 लीटर शराब एवं वाहनों को जब्त किया गया।