ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें BIHAR RAID : पशुपालन विभाग का फील्ड ऑफिसर 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश

छपरा में नाव पलटने से 3 लोगों की मौत, तरबूज तोड़ने जा रहे थे सभी

15-May-2022 04:53 PM

CHAPRA: छपरा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां गंडक नदी में एक नाव के डूबने से तीन लोगों की मौत हो गयी। मृतकों में पिता और पुत्र भी शामिल है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि सभी तरबूज तोड़ने के लिए खेत जा रहे थे। नदी पार करने के दौरान नाव अनियंत्रित होकर नदी में पलट गयी और बाप-बेटे समेत तीन लोगों की मौत हो गयी। 


घटना मकेर थाना क्षेत्र के लगुनिया गंडक घाट की है। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय नाविक और गोताखोर लोगों को बचाने में जुट गये हैं। तीनों मृतक की पहचान लगुनिया निवासी 40 वर्षीय विजय राय, विजय राय के 13 वर्षीय पुत्र ऋतिक कुमार और मढ़ौरा के रहने वाले 14 वर्षीय संजय कुमार के रुप मे हुई है। अब तक तीनों का शव बरामद नहीं किया जा सका है। 


स्थानीय नाविक और गोताखोर लाश की तलाश में जुटी हुई है। स्थानीय लोग बता रहे है कि नाव पर 5 लोग सवार थे। फिलहाल लापता लोगों की खोजबीन जारी है। घटनास्थल पर NDRF और SDRF की टीम को भी बुलाया गया है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।